Friday, September 20, 2024
HomeहरियाणारोहतकRohtak : पत्नी की तेजधार हथियार से हत्या करने वाले आरोपी पति को...

Rohtak : पत्नी की तेजधार हथियार से हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें- पूरा मामला

Rohtak News : रोहतक पुलिस की टीम ने गांव मदीना मे तेजधार हथियार से अपनी पत्नी की हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना बहुअकबरपुर निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि 30 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली की गांव मदीना में एक महिला का मर्डर हुआ। पुलिस टीम ने तुरंत मौक़े पर पहुंच कर जांच शुरू की। मृतक महिला के शरीर पर तेजधार हथियार के निशान मिले। सिर हाथ और पैरों पर काफी जगह चोटें मारी गई हैं। मृतक महिला की पहचान रेखा (28 वर्ष) पत्नी अजय के रूप में हुई थी।

मृतक महिला के भाई राजेश की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रेखा की शादी क़रीब 10 साल पहले अजय पुत्र बलबीर निवासी मदीना के साथ हुई थी। 30 जुलाई  को रेखा के ससुर ने रेखा के भाई को फोन पर सूचना मिली कि उसकी बहन की पड़ोसियों ने हत्या कर दी है।

मामले की जांच उप.नि. जयभगवान द्वारा अमल में लाई गई। पुलिस ने आरोपी पति अजय पुत्र बलबीर निवासी मदीना को गिरफ्तार किया गया है।

बता दे कि मृतक महिला रेखा के दो बच्चे हैं। बेटा युग 8 साल का है और बेटी योगिता 5 वर्ष की है। वारदात के समय दोनों बच्चे स्कूल में गए हुए थे। वारदात की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची इसके बाद  महम के डीएसपी संदीप कुमार और बहु अकबरपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेश कुमार भी वारदात स्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की गहनता से जांच की।

ये भी पढ़ें- रोहतक में निर्मम तरीके से पत्नी की हत्या, खून से लथपथ पड़ा मिला शव

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular