Saturday, October 19, 2024
HomeहरियाणारोहतकRohtak : आवासीय खेल अकादमी में रिक्त पदों व प्रतिक्षा सूची के...

Rohtak : आवासीय खेल अकादमी में रिक्त पदों व प्रतिक्षा सूची के पदों को भरने के लिए 16 अक्तूबर को होंगे ट्रायल 

Rohtak News : उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि खेल विभाग की हिदायतों अनुसार स्थानीय सर छोटूराम स्टेडियम में संचालित की जा रही कुश्ती खेल (लड़कियां) की आवासीय खेल अकादमी में एक रिक्त पद एवं प्रतिक्षा सूची के पदों को भरने के लिए 12 से 19 आयु वर्ग की लडक़ी खिलाड़ियों के 16 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से ट्रायल लिए जाएंगे।

अजय कुमार ने बताया कि कुश्ती खेल (लड़कियां) की आवासीय खेल अकादमी में मान्यता प्राप्त अंतराराष्ट्रीय/राष्ट्रीय  प्रतियोगिता में पदक व प्रतिभागिता तथा राज्य एवं जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा। इच्छुक लड़की खिलाड़ी 16 अक्तूबर को स्थानीय सर छोटूराम स्टेडियम में सुबह 9 बजे निर्धारित दस्तावेज लेकर ट्रायल में शामिल हो सकती है।

चयन ट्रायल प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ी का खेल किट में होना अनिवार्य है। चयनित खिलाड़ी को आवासीय अकादमी में अनिवार्य रूप से रहना होगा, जिसमें रहने व खाने की व्यवस्था विभाग द्वारा की जाएगी। अकादमी से स्कूल में आने-जाने की व्यवस्था पर होने वाला खर्च खिलाड़ी द्वारा स्वयं वहन किया जाएगा।

ट्रायल के लिए निर्धारित दस्तावेज 

उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि निर्धारित दस्तावेजों में जन्म प्रमाण पत्र की मूल व फोटो प्रति, आधार कार्ड की मूल व फोटो प्रति, रिहायशी प्रमाण पत्र की मूल व फोटो प्रति, दो पासपोर्ट साइज के फोटो व खिलाड़ी के शिक्षा संस्थान द्वारा जारी मूल प्रमाण पत्र/एडमिशन विड्रॉल की सत्यापित फोटो प्रति शामिल है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular