Friday, May 17, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक पुलिस ने 12 महिलाओं समेत 40 लोगों के खिलाफ किया मामला...

रोहतक पुलिस ने 12 महिलाओं समेत 40 लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज, जानिए क्या है वजह

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक। रोहतक पुलिस ने 12 महिलाओं समेत 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, वजह है अवैध कलोनियों को काटने का मामला। दरअसल प्रदेश सरकार की ओर से जिले की 20 कालोनियों को वैध करने के कुछ दिन बाद दूसरी बार अवैध कालोनियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। रोहतक शहर में विकसित की जा रही अवैध कालोनियों के अब फिर एक बार चार मामले सामने आए हैं।

इन पर नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती दिखाते हुए नोटिस जारी करने के बाद अब प्रथम सूचना रिपोर्ट(एफआईआर) दर्ज करा दी हैं। इन चार मामलों में दर्ज हुई एफआईआर में 40 लोगों को नामजद किया गया है। खास ये है कि नगर योजनाकार विभाग दिसंबर माह में ही अब तक 350 लोगों के खिलाफ इस प्रकार से केस दर्ज करा चुका है। अब दर्ज हुए केस में 40 आरोपितों में 12 महिलाएं भी हैं। ये सभी केस हरियाणा स्टेट इंफोर्समेंट ब्यूरों में नगर योजनाकार सुमनदीप की शिकायत पर दर्ज हुए हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular