Tuesday, May 21, 2024
Homeहरियाणारोहतकअपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए रोहतक पुलिस ने चलाया नाइट डोमिनेशन...

अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए रोहतक पुलिस ने चलाया नाइट डोमिनेशन अभियान, 2 गिरफ्तार

- Advertisment -

रोहतक पुलिस ने नाइट डोमिनेशन अभियान में चेकिंग के दौरान 910 वाहनों को चेक किया। 8.5 ग्राम हेरोइन व करीब 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया। 4 वारदातो मे फरार चल रहे मोस्टवांटेड 5 हजार का इनामी समेत दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

- Advertisment -

रोहतक। जिले में अपराधियों और अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अब दिन रात छापेमारी अभियान चला रही है। रात को समय समय पर नाइट डोमिनेशन चल रहा है। वहीं दिन में अपराधिक किस्म के लोगों के घरों में दबिश देकर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए रोहतक पुलिस द्वारा नाईट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। अभियान रात्रि 10 बजे से सुबह 04 बजे तक चला।

नाईट डोमिनेशन अभियान के लिए 96 पुलिस पार्टियों का गठन किया गया था। नाईट डोमिनेशन के दौरान जिला में 19 जगहों को चिह्नित कर नाकाबंदी की गई। वहीं वाहनों की गहनता से जांच की गई। महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया। नाईट डोमिनेशन के दौरान पुलिस ने 241 दो पहिया वाहन, 234 चार पहिया वाहन व 435 बड़े वाहनों को चेक किया। जांच के दौरान नियमों की अवहेलना करने वाले 06 वाहनो के चालान किए गए।

गश्त के दौरान होटल, ढाबों, बाजारों, पार्कों, एटीएम बूथ आदि को चैक किया गया। पुलिस द्वारा 46 से ज्यादा सार्वजनिक स्थानों की चैकिंग की गई। नाईट डोमिनेशन के दौरान हत्या का प्रयास, चोरी आदि की वारदातों मे फरार चल रहे अति वांछित 5 हजार रुपए इनामी आरोपी समेत दो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 99.05 ग्राम गांजा व 8.5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular