रोहतक पुलिस की सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा करते हुये गिरोह में शामिल रहे नाबालिग युवक समेत एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी य युवकों से चोरीशुदा 12 मोटरसाइकिल व एक स्कूटी बरामद हुई है। नाबालिग युवक को पुलिस अभिरक्षा में लेकर बाल न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेजा गया है। आरोपी को पेश अदालत कर पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया। रिमांड अवधि समाप्त होने पर आरोपी को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत भेजा गया है।
प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ उप.नि. सतीश कुमार ने बताया कि भगवतीपुर निवासी विकास की शिकायत के आधार पर थाना आर्य नगर मे अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि विकास दिनांक 05.03.2026 को अपनी मोटरसाइकिल को बाबा बालक पुरी पार्क नजदीक आईटीआई ग्राउण्ड के पास खड़ी कर अपने निजी कार्य से बाहर चला गया। विकास को वापस आने पर अपनी मोटरसाइकिल नहीं मिली। अज्ञात युवक विकास की मोटरसाइकिल चोरी कर मौके से फरार हो गए।
मामले की जांच सीआईए-2 स्टाफ उप.नि. सुरेन्द्र द्वारा अमल में लाई गई। जांच के दौरान आरोपी पकंज उर्फ वंश पुत्र नानक निवासी गोरड जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से गहनता से पूछताछ की गई। दिनांक 16.03.2026 को वारदात में शामिल रहे नाबालिग युवक को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पुछताछ में युवको से चोरी की अन्य 12 वारदातों का खुलासा हुआ है। युवकों ने थाना शिवाजी कालोनी एरिया से 7, पीजीआईएमएस एरिया से 3, आर्य नगर से 2 व आईएमटी एरिया से 1 दोपहिया वाहन चोरी करने की वारदातों को अंजाम दिया है।
आरोपियों इन वारदातों को अंजाम दिया
1. आरोपियों ने दिनांक 25.01.2026 को पुरानी इमरजेंसी गेट पीजीआईएमएस के पास खड़ी मोटरसाइकिल को चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। जिस सन्दर्भ में आरोपियों के खिलाफ थाना पीजीआईएमएस में धारा 305 बीएनएस के तहत अभियोग संख्या 07/2026 अकिंत है।
2.आरोपियों ने दिनांक 07.03.2026 को बायँज हास्टल पीजीआईएमएस की पार्किंग से मोटरसाइकिल को चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। जिस सन्दर्भ में आरोपियों के खिलाफ थाना पीजीआईएमएस मे धारा 305 बीएनएस के तहत अभियोग संख्या 41/2026 अंकित है।
3.आरोपियों ने दिनांक 07.03.2026 को पुरानी आईटीआई ग्राउंड कम्युनिटी सेन्टर के बाहर से मोटरसाइकिल को चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। जिस सन्दर्भ मे आरोपियों के खिलाफ थाना आर्य नगर में धारा 305 बीएनएस के तहत अभियोग संख्या 45/2026 अकिंत है।
4.आरोपियों ने दिनांक 24.02.2026 को बाबा मस्तनाथ मन्दिर गेट न.4 के बाहर से मोटरसाइकिल को चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। जिस सन्दर्भ मे आरोपियों के खिलाफ थाना आईएमटी मे धारा 305 बीएनएस के तहत अभियोग संख्या 42/2026 अकिंत है।
5.आरोपियों ने युवकों ने पीजीआईएमएस एरिया से मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया हुआ है जिस सन्दर्भ में आरोपियों के खिलाफ थाना पीजीआईएमएस मे धारा 305 बीएनएस के तहत अभियोग अकिंत है।
6.आरोपियों ने दिनांक 15.02.2026 को शिव मंदिर रेलवे स्टेशन जनता कालोनी के बाहर से मोटरसादकिल को चोरी की। जिस सन्दर्भ में आरोपियों के खिलाफ थाना शिवाजी कालोनी में धारा 305 बीएनएस के तहत अभियोग संख्या 69/2026 अकिंत है।
7.आरोपियों ने दिनांक 15.02.2026 को वैश्य संस्थान शिव मन्दिर रोहतक के बाहर से मोटरसाइकिल को चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। जिस सन्दर्भ मे आरोपियों के खिलाफ थाना शिवाजी कालोनी में धारा 305 बीएनएस के तहत अभियोग संख्या 72/2026 अकिंत है।
8.आरोपियों ने दिनांक 19.02.2026 को रेलवे कवार्टर रोहतक के बाहर से मोटरसाइकिल को चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। जिस सन्दर्भ में आरोपियों के खिलाफ थाना शिवाजी कालोनी में धारा 305 बीएनएस के तहत अभियोग संख्या 77/2026 अकिंत है।
9.आरोपियों ने दिनांक 05.03.2026 को रेलवे कवार्टर रोहतक के बाहर से मोटरसाइकिल को चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। जिस सन्दर्भ में आरोपियों के खिलाफ थाना शिवाजी कालोनी में धारा 305 बीएनएस के तहत अभियोग संख्या 95/2026 अकिंत है।
10.आरोपियों ने दिनांक 07.03.2026 को जनता कालोनी नजदीक रेलवे स्टेशन रोहतक के बाहर से मोटरसाइकिल को चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। जिस सन्दर्भ में आरोपियों के खिलाफ थाना शिवाजी कालोनी में धारा 305 बीएनएस के तहत अभियोग संख्या 96/2026 अकिंत है।
11.आरोपियों ने दिनांक 06.03.2026 को काठ मण्डी नजदीक रेलवे स्टेशन रोहतक के बाहर से स्कूटी को चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। जिस सन्दर्भ में आरोपियों के खिलाफ थाना शिवाजी कालोनी में धारा 305 बीएनएस के तहत अभियोग संख्या 97/2026 अकिंत है।
12.आरोपियों ने दिनांक 07.03.2026 को रेलवे क्वार्टर रोहतक के बाहर से मोटरसाइकिल को चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। जिस सन्दर्भ में आरोपियों के खिलाफ थाना शिवाजी कालोनी में धारा 305 बीएनएस के तहत अभियोग संख्या 99/2026 अकिंत है।

