Saturday, May 2, 2026
HomeदेशRajya Sabha Election : BJP के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर...

Rajya Sabha Election : BJP के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर सिंह बौद्ध ने जीत हासिल की

Rajya Sabha Election 2026 : हरियाणा से राज्यसभा की दो सीटों के लिए सोमवार को हुए चुनाव में बीजेपी के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर सिंह सिंह बौद्ध ने जीत हासिल की। निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल को हार का सामना करना पड़ा।

बता दें कि निर्वाचन आयोग ने लिए 18 फरवरी को हर दो साल में होने वाले राज्यसभा चुनाव की घोषणा की थी। हरियाणा विधानसभा में कुल 90 वैध मत हैं, जिसमें बीजेपी के पास 48, कांग्रेस के पास 37, निर्दलीयों के पास 3 और इनेलो के पास 2 वोट थे।

सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद  देर रात मतगणना हुई। 5 वोट अमान्य घोषित किए गए जिनमें 4 कांग्रेस के और 1 बीजेपी का है। कांग्रेस के 5 विधायकों ने ‘क्रॉस-वोटिंग’ की। वहीं इनलो ने मतदान से गैरहाजिर रहने का फैसला किया था।

  • बीजेपी के संजय भाटिया को 31 वोट मिले
  • कांग्रेस के कर्मवीर सिंह बौद्ध को 28 वोट मिले
  • निर्दलीय सतीश नांदल को 27 वोट मिले

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बीजेपी के संजय भाटिया और कांग्रेस पार्टी के करमवीर सिंह बौद्ध को उनकी जीत पर बधाई दी।

वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हुड्डा ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने हर तरह की चाल चली। लेकिन कांग्रेस ने ‘अग्नि परीक्षा’ पास की।

RELATED NEWS

Most Popular