Wednesday, August 19, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक पुलिस ने देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ युवक को...

रोहतक पुलिस ने देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

रोहतक पुलिस की अपराध शाखा महम की टीम ने युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। युवक से एक देसी पिस्तौल व 7 रौंद बरामद हुए है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

पुलिस जानकारी के अनुसार, सह.उप.नि सज्जन के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ महम की टीम महम आउटर बाईपास के पास गश्त पर थी। इसी दाैरान सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए महम आउटर बाईपास के नजदीक ढाबा के पास खड़े युवक को शक के आधार पर काबू किया गया।

युवक की पहचान विवेक उर्फ विक्की पुत्र जयबीर निवासी सोनीपत हाल नेहरू कॉलोनी रोहतक के रुप में हुई।  तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व 7रौंद बरामद हुए है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना महम में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular