Sunday, September 8, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में दो महिलाओं को किया...

रोहतक पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में दो महिलाओं को किया काबू

रोहतक पुलिस ने द्वारा नशे का अवैध कारोबार करने वालो के ख़िलाफ़ निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी के तहत पुलिस ने नशा तस्करी करने वाली दो महिलाओं को काबू किया है। दोनों की पहचान राजकला निवासी गढी मौहल्ला व रानी निवासी करतारपुरा के रूप में हुई है। दोनों को पीआईटीएनडीपीएस अधिनियम 1988 के तहत काबू कर भेजा जेल में भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार राजकला व रानी आदतन अपराधी हैं जो बार-बार जमानत पर बाहर आकर दौबारा से नशे का अवैध व्यापार करना शुरू कर देती है।आरोपी रानी सन् 2021 से नशे का अवैध व्यापार कर रही है। रानी के ख़िलाफ़ थाना शहर रोहतक में पाँच मामले दर्ज हैं। जुलाई, 2021 में रानी को 4.50 ग्राम हेरोइन सहित क़ाबू किया था जिसे अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। बाद में रानी को अदालत से जमानत मिल गई। इसके बाद अगस्त, 2021 में रानी को 3 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया गया। बाद में जमानत पर आने के बाद सितंबर, 2022 में रानी को 7.20 ग्राम हैरोइन सहित काबू किया गया। इसके बाद जनवरी 2023 में रानी को 5 ग्राम हैरोइन व अगस्त, 2023 में 7.100 ग्राम हेरोइन सहित क़ाबू किया गया था।

वहीं आरोपी राजकला सन् 2022 से राजकला नशे का अवैध व्यापार कर रही है। थाना शहर रोहतक में आरोपी के खिलाफ चार मामले दर्ज है। राजकला को अक्टूबर 2022 में 12 ग्राम हेरोइन, फ़रवरी 2023 में साढ़े चार ग्राम हेरोइन, मार्च 2023 में 38 ग्राम हेरोइन व दिसंबर 2023 में 8.56 ग्राम हेरोइन सहित क़ाबू किया गया था। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अदालत से जमानत पर आने के बाद आरोपी द्वारा फिर से नशे का कारोबार शुरू किया गया।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular