Monday, February 16, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक पुलिस ने 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी को अवैध हथियार...

रोहतक पुलिस ने 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार

रोहतक पुलिस की सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने 5 हजार रुपए इनामी आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक पिस्तौल व 6 रौंद बरामद हुआ है। आरोपी सीसर निवासी युवक की हत्या की वारदात मे फरार चल रहा था।

प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि स.उप.नि. विनोद कुमार के नेतृत्व मे सीआईए-1 स्टाफ की टीम जींद रोड के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जीन्द रोड से बहुअकबरपुर रोड नजदीक गोल चक्कर के पास से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान बलराम उर्फ़ मोंटी पुत्र कुलदीप निवासी गांव सीसर खास के रूप में हुई। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक पिस्तौल व 6 रौंद बरामद हुआ है।

आरोपी के खिलाफ थाना महम में हत्या का मामला दर्ज है। जिसमे आरोपी पर जिला रोहतक पुलिस द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है। आरोपी सीसर खास निवासी सुनील की हत्या की वारदात मे शामिल रहा है। आरोपी 10 माह से फरार चल रहा है।

RELATED NEWS

Most Popular