Saturday, October 10, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक पुलिस की कार्रवाई : दो युवकों को दबोचा, विदेश में बैठे...

रोहतक पुलिस की कार्रवाई : दो युवकों को दबोचा, विदेश में बैठे अपराधी के गैंग से जुड़े तार

Rohtak News : रोहतक पुलिस की अपराध शाखा-2 टीम ने गश्त के दौरान दो युवकों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से दो देसी पिस्तौल और छह राउंड बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी विदेश में बैठे एक अपराधी की गैंग से जुड़े हुए हैं। मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि मुख्य सिपाही कुलदीप के नेतृत्व में अपराध शाखा-2 की टीम सोनीपत रोड स्थित आईएमटी पुल के पास गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान सूचना के आधार पर टीम ने आईएमटी स्टेडियम के निकट गोल चक्कर से दो युवकों को शक के आधार पर काबू किया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान लक्ष्य पुत्र मंजीत, निवासी गांव मदीना, तथा अमित पुत्र राजकुमार, निवासी किलोई के रूप में हुई। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर लक्ष्य के कब्जे से एक देसी पिस्तौल और दो राउंड, जबकि अमित के कब्जे से एक देसी पिस्तौल और चार राउंड बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना आईएमटी थाना में केस दर्ज किया गया है।

RELATED NEWS

Most Popular