Rohtak News: रोहतक पुलिस ने खरावड आउटर बाईपास के पास गोली मारने व अपहरण करने की वारदात को हल करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने जे.एन.एल. नहर से सत्यवान की बॉडी बरामद की है। पुलिस ने वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त अवैध हथियार बरामद हुए है। आरोपियो से 5 देसी पिस्तौल व 5 रौंद बरामद हुये हैं।
पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने बताया कि 20 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली की गांव खरावड आउटर बाईपास पुल के पास ब्रेज़ा गाडी पर गोलिया लगी हुई है व आस पास खून व खोल पडे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौक़े पर पहुंच कर घटनास्थल का जायज़ा लिया। गाड़ी मालिक की पहचान की गई। युवक की पहचान सत्यवान पुत्र स्व. दिवान निवासी खेडी साध, रोहतक के रूप में हुई। सत्यवान की माता की शिकायत के आधार पर थाना आईएमटी में अभियोग संख्या 37/2026 अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि 20 फरवरी को सत्यवान अपने बेटे को पेपर दिलाने कि लिए गाड़ी से खरखौदा गया हुआ था। पेपर के बाद सत्यवान का बेटा वीटा चौक पर उतर गया। जिसके बाद सत्यवान अपने किसी कार्य से सांपला तहसील में गया हुआ था। गांव खरावड आउटर बाईपास पुल के पास ब्रेज़ा गाडी में सवार सत्यवान पर अज्ञात युवकों द्वारा गोलियां चलाई गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुये अत्तिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहतक प्रतीक अग्रवाल के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया। जिसमे प्रभारी थाना आईएमटी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह, सीआईए-1, सीआईए- 2 स्टाफ व साइबर सेल को शामिल किया गया।
24 फरवरी को सीआईए-2 प्रभारी उप.नि. सतीश कादयान व पीएसआई शिव कुमार के नेतृत्व में सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने झज्जर रोड रोहतक के पास से युवक को शक के आधार पर काबू किया। युवक की पहचान मनीष पुत्र मेघनाथ निवासी गांव भाली आनंदपुर के रुप मे हुई। मनीष के पास टगे पिठ्ठू बैग से 5 देसी पिस्तौल व 5 रौंद बरामद हुए हैं। आरोपी मनीष के ख़िलाफ़ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना शिवाजी कॉलोनी में अंकित किया गया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सत्यवान की गोली मारकर हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी मनीष का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपी मनीष पर 1 हत्या का प्रयास, 2 अवैध हथियार व 1 लडाई-झगडे का मामला दर्ज है।
एसआईटी ने छापेमारी करते हुए हत्या में शामिल अन्य आरोपी मंजीत उर्फ माफ़िया पुत्र श्रीभगवाननिवासी गांव भापोड़ा, भिवानी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों की निशानदेही पर मंगलवार की सुबह जे.एन.एल. नहर, कन्हेली पहरावर रोड से सत्यवान की बॉडी बरामद की है।

