Thursday, August 13, 2026
Homeहरियाणारोहतकयात्रियों को करना पड़ा दिक्कतों का सामना : CM नायब सैनी के...

यात्रियों को करना पड़ा दिक्कतों का सामना : CM नायब सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में गईं रोडवेज बसें

गरिमा टाइम्स न्यूज. रोहतक। रोडवेज की सरकारी बसें मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में जाने से ज्यादातर यात्रियों ने अपनी यात्रा निजी वाहनों के सहारे ही की है। वहीं ज्यादातर लोगों ने अपनी यात्रा प्राइवेट बसों में की है। सुबह के समय ही बस स्टैंड का नजारा देखा तो सभी रूटों पर प्राइवेट बसें ही नजर आ रही थी। हालांकि आज इतनी भीड़ भी देखने को नहीं मिली।

बता दें कि महर्षि वाल्मिकी जयंती होने के कारण प्रशासनिक व सभी कॉलेज व यूनिवर्सिटी की छुटि्टयां हो रखी है। ऐसे में सरकारी बसें जाने से ज्यादा प्रभाव भी नहीं पड़ पाया है। लेकिन ज्यादातर लोगों ने बस स्टैंड से अलग अलग रूटों से सफर किया है। प्राइवेट बसों के सहारे ही यात्री आज अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचे है। सुबह चार बजे से ही बसें चंडीगढ़ के लिए रवाना कर दी गई थी। सभी बसों में कार्यकर्ता समेत अन्य लोगों ने शपथ ग्रहण समारोह देखने के लिए बसों में यात्रा की है।

हालांकि लंबे रूटों पर जाने वाले कुछ यात्रियों को बसें एक से डेढ़ घंटे की देरी से मिली है। क्योंकि दिल्ली की तरफ से आने वाली लंबे रूटों की बसों में ही यात्रियों ने अपना सफर किया है। समारोह में बसें जाने से यात्रियों पर काफी प्रभाव पड़ा है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular