Sunday, August 30, 2026
HomeहरियाणारोहतकRohtak News : शादी समारोह में गोली मारकर हत्या के मामले में...

Rohtak News : शादी समारोह में गोली मारकर हत्या के मामले में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार

Rohtak News : रोहतक पुलिस की सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने छापेमारी करते हुए मंजीत की हत्या की वारदात में शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियों को पेश अदालत किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ उप.नि. सतीश कुमार ने बताया कि 6 दिसंबर 2024 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गांव किलोई मे स्थित भूमि गार्डन में शादी समारोह में गोलियां चली है। पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। डीघल निवासी मंजीत व बल्लम निवासी मंदीप को गोलिया लगी। जिनको इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रोहतक ले जाया गया है। डॉक्टरों की टीम द्वारा मंजीत को मृत घोषित किया गया।

मृतक के भाई मुकेश की शिकायत के आधार पर थाना सदर मे अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 6 दिसंबर को मंजीत व मुकेश अपने चाचा सतीश के लड़के का शादी समारोह गांव किलोई में स्थित भूमि गार्डन मे बारात में आए हुये थे। रात समय करीब 10:30 बजे भूमि गार्डन हाल मे खाना खा रहे था। इसी दौरान हाल के अंदर 2/3 अज्ञात युवक अंदर आए। युवकों ने अपने साथ लिए हुए हथियारों से मंजीत के सिर व गर्दन पर अंधाधुंध फॉयरिंग की। इस दौरान साथ में बैठे मंदीप को भी गोलिया लगी। तीन युवकों फॉयर करते हुये भागने लगे। मुकेश ने बचाव में अपने लाइसेंसी हथियार से हवाई फॉयर किया। तीनों युवक गाड़ी में बैठकर मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल हुये मंजीत व मंदीप को ट्रामा सेंटर जाया गया।

मामले की जांच स.उप.नि. मुकेश द्वारा अमल में लाई गई। जांच के दौरान आरोपी नरेश पुत्र अमृत निवासी गुरुग्राम व रोहित पुत्र अनिल निवासी फ़रीदाबाद को पलवल से गिरफ्तार किया गया है। वारदात मे शामिल रहे 5 आरोपी ललित, रोहित, रविन्द्र, हरीश व अजय को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular