Thursday, September 10, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक के मायना, करौर व खरावड़ में चला प्रशासन का बुलडोजर, 6.5...

रोहतक के मायना, करौर व खरावड़ में चला प्रशासन का बुलडोजर, 6.5 एकड़ में अवैध निर्माण ध्वस्त

रोहतक : उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जिला के नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्रों में अवैध रूप से किये जा रहे निर्माणों/कालोनियों पर अंकुश लगाने के लिए नियमित रूप से तोड़-फोड़ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिला के गांव मायना में एक अवैध निर्माण, गांव खरावड़ में कच्चा रोड़ नेटवर्क, 8 नींव तथा कारौर गांव में दो नींव सहित लगभग 6.5 एकड़ को तोड़ा गया।

सतबीर सिंह ने बताया कि जिला में अवैध निर्माण/कॉलोनी के विरुद्ध यह अभियान भविष्य में निरंतर जारी रहेगा तथा अवैध कॉलोनी व निर्माण को पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वे अपने जीवन की जमा पूंजी को अवैध निर्माण या कॉलोनी में निवेश न करें। जिला प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण व कॉलोनी के विरुद्ध नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है।

उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि इस तोड़-फोड़ अभियान में कलानौर के नायब तहसीलदार बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा जिला नगर योजनाकार कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कानून व्यवस्था बनाए रखने व किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी तोड़ फोड़ अमले के साथ मौजूद रहा।

जिला नगर योजनाकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने जीवन की पूंजी को अवैध निर्माणों या डीलर/भू-मालिकों द्वारा काटी जा रही अवैध कालोनियों में निवेश न करें क्योंकि विभाग द्वारा समय-समय पर तोड़फोड़ अभियान चलाया जाता है। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपनी पूंजी को निवेश करने से पहले स्थानीय सेक्टर-1 स्थित उनके कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर पूछताछ कर सकते है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular