Saturday, May 18, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक नगर निगम की टीम ने विकास कार्यों का किया निरिक्षण, ठेकेदार...

रोहतक नगर निगम की टीम ने विकास कार्यों का किया निरिक्षण, ठेकेदार को दिए ये निर्देश

- Advertisment -

निगम की तकनीकी शाखा की टीम शहर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए रवाना हुई। आयुक्त ने बताया कि अधिकारियों को पहले ही आदेश दिए जा चुके हैं कि निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का समय समय पर निरीक्षण किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक नगर निगम की टीम ने सोमवार को विभिन्न जगहों पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान ठेकेदार को गुणवत्ता में कोताही न में बरतने के आदेश दिए गए। इतना ही नहीं टीम ने टूटी सड़कों का भी प्रांकलन किया, अब जल्द ही उन्हें ठीक करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं नगर निगम के मेयर मनमोहन गोयल ने भी पुरानी सब्जी मंडी में निगम द्वारा बनाई जा रही दुकानों का औचक निरीक्षण किया। वहां मौके पर उन्होंने दुकानदारों से बातचीत की। ठेकेदार को कार्य में तेजी लाने के भी आदेश दिए गए।

बता दें कि सोमवार सुबह से ही निगम की तकनीकी शाखा की टीम शहर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए रवाना हुई। आयुक्त ने बताया कि अधिकारियों को पहले ही आदेश दिए जा चुके हैं कि निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का समय समय पर निरीक्षण किया जाना सुनिश्चित किया जाए। इसी के मद्देनजर टीम ने राम जोहड़ी बूस्टर, वार्ड 6 में बनाई जा रही धर्मशाला, वार्ड 5, सेक्टर 14 व मॉडल टाउन आदि में चल रहे कार्यों तथा होने वाले कार्यों का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान कार्यों में गुणवता का विशेष ध्यान रखने के आदेश भी दिए गए। इसके अलावा टीम ने ऐसे स्थानों का भी निरीक्षण किया जहां सड़के टूटी हुई हैं ताकि उनका प्राकलन तैयार किया जा सके। मौका निरीक्षण के दौरान निगम के अधिकारियों ने चल रहे विकास कार्यों की जांच भी की। इस मौके पर कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार, मंदीप धनखड़, नगर अभियंता वीरेंद्र हुड्डा, सुनील कुमार, तरूण कुमार, वसीम अकरम, कनिष्ठ अभियंता विक्रम गिल, हेमंत, विशाल, ज्योति आदि मौजूद रहे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular