Monday, May 20, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक नगर निगम कसेगा प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टरों पर शिकंजा, जल्द भेजे जाएंगे...

रोहतक नगर निगम कसेगा प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टरों पर शिकंजा, जल्द भेजे जाएंगे नोटिस

- Advertisment -

प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच ऐसे लोगों की लिस्ट बना रही है जो निगम का लाखों रुपये दबाए बैठे हैं। इनको दीपावली से पहले ही नोटिस भेजे जाएंगे। फिर भी उन्होंने बिल का भुगतान नहीं किया तो उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नगर निगम प्रशासन ने डिफाल्टरों को नोटिस जारी करना शुरू कर दिए हैं। यदि ये समय रहते टैक्स जमा नहीं करवाते हैं तो इनके खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच ऐसे लोगों की लिस्ट बना रही है जो निगम का लाखों रुपये दबाए बैठे हैं। इनको भी दीपावली से पहले ही नोटिस भेजे जाएंगे। फिर भी उन्होंने बिल का भुगतान नहीं किया तो उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

बजट में प्रॉपर्टी टैक्स भरवाने का टारगेट

निगम आयुक्त जितेंद्र सिंह ने हाल ही में टैक्स ब्रांच को आदेश जारी किए हैं। अब तक निगम में करीब 15.8 करोड़ टेक्स जमा हुआ है। जिसमें यूजर चार्ज करीब 3.66 करोड़ रुपये है। जबकि नगर निगम की तरफ से बजट में प्रॉपर्टी टैक्स भरवाने का टारगेट करीब 55 करोड़ का रखा गया था। जो अब 35 करोड़ हो गया है। नगर निगम की टैक्स ब्रांच ने सभी बिलों का आंकलन किया। इस दौरान पाया कि सीएम मनोहर लाल की तरफ से उपभोक्ताओं को जो छूट दी है, उसके तहत करीब 20 करोड़ रुपये माफ किए गए हैं। इससे नगर निगम की आय पर भी बड़ा असर पड़ेगा। यह राशि काफी बड़ी है इसकी वजह से कई विकास कार्य भी प्रभावित होंगे।

आठ हजार करोड़ के बिल माफ

एक माह पहले ही सीएम मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में घोषणा की थी। जिसमें कई वर्गों को राहत दी गई थी। सीएम ने प्रॉपर्टी टैक्स पर लगने वाले व्याज और जुर्माने को माफ करने के आदेश दिए थे। आदेशों में बताया गया कि लोगों का करीब आठ हजार करोड़ संपत्ति कर बकाया है और इस पर करीब आठ हजार करोड़ रुपये व्याज और जुर्माना है। सरकार के इस फैसले से संपत्ति मालिकों के लगभग आठ हजार करोड़ रुपये सीधे बचेंगे। इसके अलावा बकाया संपत्ति करकी मूल राशि जमा करवाने पर भी 15 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की गई थी। संपत्ति मालिकों को छूट मिलने के बाद लगभग 1200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। यह छूट 31 दिसंबर तक जारी रहेगी।

रोहतक में सवा दो लाख आईडी

निगम की तरफ से तीन साल पहले प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर सर्वे कराया गया था। जिसमें कुल आईडी करीब 1 लाख 70 हजार थी। अब यह आईडी बढ़कर सवा 2 लाख के आसपास हो गई हैं। हालांकि आधे से ज्यादा आईडी के बिल गलत बने हुए हैं। जिन्हें ठीक करवाने के लिए लोगों को पसीने आ रहे हैं। इस वजह से भी लोग बिल जमा नहीं करवा पा रहे हैं। यही हाल रहा तो निगम को दोबारा बिल ठीक करने के लिए कैंप लगवाने पड़ेंगे। इस समय केवल निगम कार्यालय के काउंटर पर बिल ठीक किए जा रहे हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular