रोहतक : स्थानीय सिंचाई विश्राम गृह परिसर में नवनिर्वाचित महापौर तथा निगम पार्षदों के पदभार ग्रहण समारोह समारोह का आयोजन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथिगण ने रोहतक शहर को ट्रिपल इंजन सरकार द्वारा देश का सबसे सुंदर व स्वच्छ शहर बनाने के लिए नगर निगम की नवनिर्वाचित टीम को सभी के साथ मिलकर कार्य करने बारे कहा गया।
प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री तथा कार्यक्रम के मुख्यातिथि कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की लोक हितैषी नीतियों के फलस्वरूप केंद्र व प्रदेश में तीसरी बार सरकारों का गठन हुआ है। भाजपा ने अपने कार्यों के दम पर लोकसभा, विधानसभा, विधानसभा उपचुनाव, दिल्ली विधानसभा चुनाव इत्यादि में जीत का परचम लहराया है। प्रदेश में निकाय चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन शानदार रहा है।
पीएम मोदी व सीएम सैनी जन-जन की उन्नति के लिए है प्रयासरत :- डॉ. अरविंद शर्मा
प्रदेश के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प पर आगे बढ़ रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में इस अभियान में बड़ा योगदान देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जन-जन की उन्नति के लिए गंभीरता से काम कर रहे हैं। सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा में निकाय चुनाव में जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की जीत है। उन्होंने कहा कि यह जीत भाजपा की नीतियों व केंद्र-प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है।
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर,
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका ने भी संबोधित किया।

जनता की अपेक्षाओं पर हमेशा उतरेंगे खरा : महापौर रामअवतार वाल्मीकि
नवनिर्वाचित महापौर रामअवतार वाल्मीकि ने आमजन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने भाजपा को पूरा समर्थन देकर केंद्र व प्रदेश में तीसरी बार जीत दिलाई है। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। उन्होंने कहा कि वे 24 घंटे जनहित के कार्यों में प्रयासरत रहेंगे तथा शहरवासियों के जीवन को और अधिक सुगम बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के साथ मिलकर वे आगामी एक वर्ष में रोहतक शहर में बड़ा बदलाव लाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे तथा सभी के साथ मिलकर कार्य करेंगे। रोहतक शहर को प्रदेश का सबसे सुंदर व स्वच्छ शहर बनाने के लिए रोडमैप तैयार किया गया है।
वहीं कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा एवं पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कार्यक्रम के उपरांत नगर निगम कार्यालय पहुंचकर मेयर रामअवतार वाल्मीकि को पदभार ग्रहण करवाया तथा मिठाई खिलाई।
नगर निगम द्वारा समारोह के मुख्य अतिथि व अतिथिगण का किया गया अभिनंदन
नगर निगम आयुक्त धर्मेंद्र सिंह ने महापौर एवं निगम पार्षदों के पदग्रहण समारोह के मुख्यातिथि तथा अन्य अतिथिगण का आभार व्यक्त किया। उनके मार्गदर्शन में निगम की संयुक्त आयुक्त नमिता सिंह, डीएमसी जितेंद्र सिंह तथा अन्य अधिकारियों ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथिगण को स्मृतिचिन्ह व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथिगण ने निगम के 20 सफाई कर्मचारियों को रेनकोट वितरित किए।
ये रहे उपस्थित :
इस अवसर पर महापौर व निगम पार्षदों के पदग्रहण समारोह में प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, जिला प्रभारी सतेंद्र परमार, शमशेर खरक, मनमोहन गोयल, रेनू डाबला, नरेंद्र खट्टर, राज शर्मा, सुखबीर चंदोलिया, मनोज मक्कड़, मदन गोयल, राजकमल सहगल, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट दीपक हुड्डा आदि उपस्थित रहे।