Monday, July 1, 2024
Homeहरियाणारोहतकदावे फेल! पहली बारिश में ही रोहतक का हाल बेहाल, जगह-जगह जलभराव,...

दावे फेल! पहली बारिश में ही रोहतक का हाल बेहाल, जगह-जगह जलभराव, देखें- तस्वीरें…

- Advertisment -
- Advertisment -

राेहतक में मानसून की पहली ही बारिश में शहर जलमग्न हो गया। जगह-जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिला प्रशासन और नगर निगम ने दावा किया था कि बारिश में शहर में पानी जमा नहीं होगा, जिसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। पहली ही बारिश में सारे दावे फेल साबित हुए।

रोहतक के गोहाना रोड का पहली बारिश में ही हाल बेहाल

शनिवार दोपहर को झमाझम बारिश हुई और सड़कों, गलियों में जलभराव हो गया। जिससे आने- जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद नगर निगम और जिला प्रशासन टीम जलभराव वाली जगहों पर जाकर पानी को निकालने के कार्य में जुटी हुई हैं।

रोहतक शहर के सेक्टर एक में गली में भरा बारिश का पानी।

निगम और प्रशासन का यह कैसा दावा

रोहतक नगर निगम और प्रशासन का 45 मिनट में पानी निकलने का यह कैसा दावा कि एक बारिश में ही शहर में जलभराव हो गया और वाहन चालक और राहगीर सड़कों पर भरे हुए पानी में से निकलने को मजबूर हो गए। अभी तो बारिश की शुरुआत है तब शहर का हाल ऐसा है। अभी तो पूरा मानसून की पूरी बारिश बाकी है तब शहर का क्या हाल होगा।

बारिश के बाद काठमंडी में सीवरेज व्यवस्था चरमराई।

बता दें कि 27 जून को उपायुक्त अजय कुमार ने सिंचाई व राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ जिला की मुख्य ड्रेनों, पंप घरों तथा ड्रेनों के आउट फॉल बिन्दुओं, बाढ़ बचाव कार्यों का निरीक्षण किया थाऔर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular