Monday, August 24, 2026
Homeदिल्लीWeather Updates : तापमान में फिर उछाल देखने को मिल रहा, जानें-...

Weather Updates : तापमान में फिर उछाल देखने को मिल रहा, जानें- मौसम का लेटेस्ट अपडेट

Weather Updates : हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में मौसम आमतौर पर शुष्क और साफ़ बना हुआ है। एक बार फिर से तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। दोपहर के समय लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है।

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 23 फरवरी को सक्रिय होने से आंशिक बादल वाही और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने बताया हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर से पश्चिमी मौसम प्रणाली जैसे ही आगे निकली वैसे ही उत्तरी हवाओं से रात्रि तापमान में गिरावट और दिन में पश्चिमी हवाओं सूर्य की चमकदार धूप खिली रहने से तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में एक बार फिर तापमान में उछाल देखने को मिलेगा।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular