Saturday, May 18, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक विद्युत निगम ने 4 अधिकारियों और दो कर्मियों के खिलाफ कड़ी...

रोहतक विद्युत निगम ने 4 अधिकारियों और दो कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, घोटाले का है मामला

- Advertisment -

इनको 15 दिन में नकदी जमा करने के निर्देश दिए गए हैं और इनकी भी बर्खास्तगी तय मानी जा रही है। घोटालों का गढ़ बने बिजली निगम में डीसी रेट पर लगी गीता और संदीप पर भी कार्रवाई की गई है।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक विद्युत निगम ने दो करोड़ के बिलों में घोटाले के मामले में कार्रवाई की है। विभाग ने कार्यकारी अभियंता सुरेश हुड्डा, उपमंडल अभियंता रामप्रसाद, यूडीसी बिमला और सीए संजय के खिलाफ अधिकारियों ने चार्जशीट का ड्राफ्ट मुख्यालय भेजा है। इसके अलावा डीसी रेट पर लगे दो कर्मियों गीता और संदीप को नौकरी से बर्खास्त करने का नोटिस जारी दिया है।

करीब तीन माह पहले सीएम फ्लाइंग के छापे के बाद निगम अधिकारियों ने यह कार्रवाई अमल में लाई है। इसके अलावा एलडीसी जितेंद्र व एक अन्य कर्मचारी को भी बिलों में गड़बड़ी करने के मामले में नोटिस थमाया है। इनको 15 दिन में नकदी जमा करने के निर्देश दिए गए हैं और इनकी भी बर्खास्तगी तय मानी जा रही है। घोटालों का गढ़ बने बिजली निगम में डीसी रेट पर लगी गीता और संदीप पर भी कार्रवाई की गई है।

यह है मामला

वर्ष 2022-23 के दौरान हुए इस मामले में कार्यकारी अभियंता सुरेश हुड्डा उस समय एसडीओ थे, अब वह पदोन्नत होने के बाद कार्यकारी अभियंता बने हैं। बिल ऑडिट में खुलासा हुआ तो विभाग के कुछ नाम सामने आए। हैरानी की बात है कि एसडीओ की लॉगिन आईडी चुराकर बेधड़क बिजली के बिलों में खेल किया गया।

इस मामले में विभाग की ओर से जांच शुरू हुई और संबंधित कर्मचारियों से धनराशि जमा कराने के आदेश दिए गए थे, लेकिन अब तक दो कर्मचारियों ने सिर्फ 13 लाख रुपये ही जमा कराएं हैं। पिछले सप्ताह एक कर्मचारी ने दो लाख रुपये दिए, क्योंकि ऑडिट में इस कर्मचारी ने 15 उपभोक्ताओं से थोड़ी-थोड़ी धनराशि लेने की बात कही थी। दूसरे कर्मचारी ने 11 लाख रुपये जमा कराए हैं। इन पर 80-90 उपभोक्ताओं से धनराशि हजम करने का आरोप है।

विद्युत निगम अधीक्षण अभियंता मनिंदर सिंह के अनुसार चार अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट का ड्राफ्ट मुख्यालय भेटा गया है। यदि यह दोषी पाए जाते हैं तो मुख्यालय की ओर से इन पर कार्रवाई की जाएगी। जो डीसी रेट पर कर्मचारी शामिल हैं, उनको नौकरी से हटाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular