Friday, April 10, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल व मई महीने का राशन...

रोहतक में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल व मई महीने का राशन वितरण इसी माह एक साथ होगा

रोहतक : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार अप्रैल माह में डिपो धारकों को दो महीने अप्रैल एवं मई 2026 के गेहूं की एलोकेशन प्राप्त हुई है। अत: जिला में अप्रैल एवं मई 2026 दोनों माह के गेहूं का एक साथ इसी माह में वितरण किया जायेगा।

प्रत्येक लाभार्थी को अप्रैल एवं मई दोनों महीनों का गेहूं प्राप्त करने के लिए पीओएस के माध्यम से अलग-अलग बायोमेट्रिक करना होगा। सभी पात्र लाभार्थियों को दोनों महीनों का गेहूं निशुल्क दिया जाएगा।

पात्र लाभार्थियों को अप्रैल माह का संपूर्ण राशन जैसे गेहूं (नि:शुल्क), चीनी व तेल का वितरण किया जाएगा तथा मई माह की एलोकेशन का केवल गेहूं (निशुल्क) भी अप्रैल माह में वितरण किया जाएगा।

इस संदर्भ में यदि किसी भी लाभार्थी राशन कार्ड की कोई शिकायत है तो वे विभाग के टोल फ्री नंबर 1967 व 1800-180-2087 पर संपर्क कर सकते है।

RELATED NEWS

Most Popular