Monday, September 28, 2026
Homeदेशकलानौर में पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारी, मौत

कलानौर में पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारी, मौत

रोहतक के कलानौर में एक पुलिसककर्मी द्वारा को खुद को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारने का मामला सामने आया है। उसे गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई के ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान, ईएएसआई कुलदीप के तौर हुई है। वह कलानौर थाना में ERV पर तैनात थे।  इस घटना से पुलिस विभाग में हडकंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस कर्मी ने खुद को गोली क्यों मारी है इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। कुलदीप झज्जर के जिले डीघल का रहने वाला था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है कि क्या कोई व्यक्तिगत कारण था या कोई मानसिक दबाव। पुलिस परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पीजीआई के डेड हाउस भेज दिया है।

RELATED NEWS

Most Popular