Friday, March 28, 2025
Homeहरियाणारोहतकरोहतक निगम चुनाव रिजल्ट : भाजपा के रामअवतार वाल्मीकि बने मेयर, कांग्रेस...

रोहतक निगम चुनाव रिजल्ट : भाजपा के रामअवतार वाल्मीकि बने मेयर, कांग्रेस के सूरजमल किलोई को हराया…

रोहतक निगम चुनाव रिजल्ट : रोहतक में मेयर पद के लिए काउंटिंग पूरी हो गई। भाजपा प्रत्याशी रामअवतार वाल्मीकि ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के सूरजमल किलोई को 45198 वोटों से हराया है। रामअवतार वाल्मीकि लगातार आगे बने रहे। कांग्रेस के सूरजमल किलोई पहले राउंड से ही पिछड़ गए।

पूरी मतगणना के अनुसार, रामअवतार वाल्मीकि को 102269 वोट मिले है। वहीं सूरजमल किलोई को 57071 वोट, इनेलो के सूरज को 3458 वोट, AAP के अमित खटक को 3175 और निर्दलीय दीपक को 2055 वोट मिले हैं। वहीं 1956 लोगों ने नाेटा का बटन दबाया है।

सभी 22 वार्डों के पार्षदों के परिणाम भी घोषित

नगर निगम रोहतक वार्ड एक से भाजपा प्रत्याशी अक्षय कुमार ने 2187 मत, वार्ड 2 से भाजपा की प्रत्याशी आशा लता ने 3183 मत, वार्ड 3 से आजाद प्रत्याशी ज्योति ने 1827 मत, वार्ड 4 से भाजपा के प्रत्याशी रिंकू ने 2718 मत, वार्ड 5 से बीजेपी प्रत्याशी सुरेश चंद्र किराड़ ने 2584 मत, वार्ड 6 से भाजपा प्रत्याशी नीरा भटनागर ने 3684 मत, वार्ड 7 से भाजपा के प्रत्याशी कपिल नागपाल ने 4270 मत, वार्ड 8 से निर्दलीय प्रत्याशी अंजू सैनी ने 4047 मत, वार्ड 9 से निर्दलीय प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह ने 2130 मत, वार्ड 10 से निर्दलीय प्रत्याशी मनीषा ने 5948 मत, वार्ड 11 से इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी प्रीक्षित देसवाल ने 3018 मत, वार्ड 12 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुशील ने 2094 मत, वार्ड 13 से निर्दलीय प्रत्याशी कृष्णा ने 3708 मत, वार्ड 14 से भाजपा प्रत्याशी कंचन खुराना ने 5086 मत, वार्ड 15 से भाजपा प्रत्याशी अनीता ने 6601 मत, वार्ड 16 से भाजपा प्रत्याशी मुक्ता नागपाल ने 5129 मत, वार्ड 17 से भाजपा प्रत्याशी डिंपल जैन ने 4736 मत, वार्ड 18 से भाजपा प्रत्याशी बेबी रानी ने 2651 मत, वार्ड 19 से कांग्रेस के प्रत्याशी विजय कुमार गोयल ने 1697 मत, वार्ड 20 से भाजपा के प्रत्याशी प्रवीन कौशिक ने 4006 मत, वार्ड 21 से भाजपा के प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह ने 2291 मत तथा वार्ड 22 निर्दलीय प्रत्याशी सुमन ने 2986 मत प्राप्त कर जीत हासिल की।

नगर पालिका कलानौर के परिणाम घोषित, निर्मला नगर पालिका की चेयरपर्सन निर्वाचित घोषित

कलानौर नगर पालिका के निर्वाचन अधिकारी तथा महम के उपमंडलाधीश दलबीर फौगाट ने बताया कि मतगणना संपन्न होने के दौरान निर्मला को नगर पालिका की चेयरपर्सन निर्वाचित घोषित किया गया है। नगर पालिका के सभी 16 वार्डों के विजेता पार्षदों की भी घोषणा कर दी गई है। उन्होंने निर्वाचित चेयरपर्सन एवं पार्षदों को चुनाव सर्टिफिकेट वितरित किए।
दलबीर फौगाट ने बताया कि नगर पालिका की निर्वाचित चेयरपर्सन निर्मला ने 9339 मत प्राप्त किए, जिनमें 7 बैलेट पेपर मत शामिल है। उन्होंने सोनिया को पराजित किया। सोनिया को 3 बैलेट पेपर मत सहित 3394 मत प्राप्त हुए। चेयरपर्सन पद की प्रत्याशी मनीषा को 825 मत, सुरेखा को 160 मत तथा नोटा को 158 मत प्राप्त हुए। नगर पालिका के वार्ड एक से सन्नी ने 225 मत, वार्ड 2 से सत्यवान ने 232 मत, वार्ड 3 से कमलेश ने 281 मत, वार्ड 4 से मोनिका ने 612 मत, वार्ड 5 से सन्नी ने 349 मत, वार्ड 6 से मंजीत सिंह ने 575 मत, वार्ड 7 से प्रियंका पुनियानी ने 686 मत, वार्ड 8 से कांता देवी ने 582 मत, वार्ड 9 से अमित कुमार ने 391 मत, वार्ड 10 से रामबीर ने 321 मत, वार्ड 11 से काजल ने 351 मत, वार्ड 12 से प्रवीन कुमारी ने 420 मत, वार्ड 13 से हरप्रीत सिंह ने 494 मत, वार्ड 14 से मनिया ने 342 मत, वार्ड 15 से प्रियंका ने 468 मत तथा वार्ड 16 से राजकुमार ने 312 मत प्राप्त कर जीत हासिल की।

पल-पल की अपडेट पढ़ें…

  • 13वें राउंड तक रामअवतार वाल्मीकि को 45198 वोटों से आगे रहे। 
  • 12वें राउंड तक रामअवतार वाल्मीकि ने  43666 वोटो की बढ़त बनाई
  • 11वें राउंड तक रामअवतार वाल्मीकि को 42002 वोटों की लीड ली
  • 10 वें राउंड में भाजपा के रामअवतार वाल्मीकि को 38345 वोटों की लीड ली
  • 9वें राउंड तक रामअवतार वाल्मीकि को 33764 वोटों से आगे हैं। उन्हें 71362 वोट मिले है। वहीं सूरजमल किलोई को 37598 वोट मिले हैं।
  • 8वें राउंड तक भाजपा के रामअवतार वाल्मीकि को 27531 वोट से बढ़त बनाएं हुए हैं। सूरजमल किलोई को 34479 वोट, इनेलो के सूरज को 2411 वोट, AAP के अमित खटक को 2411 और निर्दलीय दीपक को 1789 वोट मिले हैं।
रोहतक में नगर निगम के मेयर और पार्षद पद के लिए वोटो की काउंटिंग
रोहतक में नगर निगम के मेयर और पार्षद पद के लिए वोटो की काउंटिंग

7वें राउंड में भाजपा के रामअवतार वाल्मीकि 25179 वोटों की बढ़त बनाए हुए है। रामअवतार को 56204 वोट मिले हैं तो वहीं सूरजमल किलोई को 31025 वोट मिले हैं।

6वें राउंड की मतगणना के अनुसार, भाजपा के रामअवतार वाल्मीकि 23 929 वोटों की बढ़त बनाए हुए है। जबकि कांग्रेस के सूरजमल किलोई को 26431 वोट मिले हैं।

वोटो की काउंटिंग
वोटो की काउंटिंग

बता दें कि बता दें कि मेयर पद के लिए भाजपा, कांग्रेस, आप के अमित खटिक , इनेलो के सूरज और आजाद उम्मदीवार दीपक सिंह चुनाव मैदान में थे। जबकि पार्षद पद के लिए 22 वार्डों में 122 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular