Thursday, May 2, 2024
Homeहरियाणासोनीपतगोहाना में फ्लिपकार्ट के ऑफिस में लूट, पिस्तौल की नोक पर 20...

गोहाना में फ्लिपकार्ट के ऑफिस में लूट, पिस्तौल की नोक पर 20 लाख लूटे, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

गोहाना की कृष्ण कॉलोनी में फ्लिपकार्ट कंपनी के कार्यालय व गोदाम बना रखा है। जहां से वह सामान की डिलिवरी करते हैं। कंपनी के सुपरवाइजर अमित ने पुलिस को बताया कि वह रात को गोदाम के ऊपर कार्यालय में सो रहे थे।

गोहाना। गोहाना में सोमवार को फ्लिपकार्ट के ऑफिस में लूट की वारदात हुई। लुटेरों ने कृष्णा कॉलोनी स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी के कार्यालय व गोदाम से दो नकाबपोश बदमाश करीब 20 लाख रुपये से भरी तिजोरी लूटकर भाग गए। बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर वारदात को अंजाम दिया। मामले की सूचना के बाद सिटी थाना गोहाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गोहाना की कृष्ण कॉलोनी में फ्लिपकार्ट कंपनी के कार्यालय व गोदाम बना रखा है। जहां से वह सामान की डिलिवरी करते हैं। कंपनी के सुपरवाइजर अमित ने पुलिस को बताया कि वह रात को गोदाम के ऊपर कार्यालय में सो रहे थे। गोदाम में दो कर्मी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि तडक़े करीब चार बजे कर्मियों ने उन्हें बताया कि दो युवक चेहरे पर कपड़ा बांधकर आए थे। वह पिस्तौल लेकर आए थे। उन्होंने पिस्तौल दिखाकर वहां रखी तिजोरी को उठा लिया। उन्होंने रोकने का प्रयास किया तो वह धमकी देकर भाग गए। जिस पर मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गोहाना एसीपी नरेंद्र कुमार के अनुसार मामले को लेकर शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तिजोरी में करीब 20 लाख रुपये बताए गए। हालांकि पूरी नकदी का पता जांच के बाद ही लग सकेगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular