Monday, May 20, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक बस स्टैंड पर रोडवेज कर्मचारियों का जीएम के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना,...

रोहतक बस स्टैंड पर रोडवेज कर्मचारियों का जीएम के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना, जानिए क्या है मांगे

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक। रोहतक के बस स्टैंड पर रोडवेज कर्मचारी जीएम के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। कर्मचारियों ने जीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। साथ ही कहा कि भ्रष्टाचार की विजिलेंस जांच की मांग की। साथ ही कहा कि 13 अप्रैल को हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ का 16वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। जिसको लेकर प्रदेश भर के कर्मचारी धरनास्थल पर पहुंचेंगे।

हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ राज्य महासचिव जगदीप लाठर ने कहा कि रोडवेज कर्मचारी पिछले तीन दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। इस अवधि के दौरान जीएम रोहतक ऑफिस में नहीं पहुंचे हैं। जिसके कारण कर्मचारियों के काम भी पेंडिंग पड़े हुए हैं। जीएम ऑफिस में भी उपस्थित नहीं रहते, जिसके कारण कर्मचारियों के काम नहीं बनते। इसको लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने 10 अप्रैल से धरना आरंभ कर दिया था।

जगदीप लाठर ने कहा कि जीएम का रवैया कर्मचारी विरोध है, जिसके कारण धरना प्रदर्शन का कदम उठाया है। उन्होंने जीएम को कर्मचारियों की मांगों का ज्ञापन सौंपा था। उस दौरान कर्मचारियों के साथ मीटिंग का समय दिया था। लेकिन अब बैठक करने से मना कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जीएम ना तो कर्मचारियों की समस्याएं सुनते हैं और ना ही उन समस्याओं का समाधान किया है। कर्मचारियों की मांग को उठाने वाले कर्मचारियों को दबाने की नियत से निलंबित किया जा रहा है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular