Monday, May 13, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में रोडवेज कर्मचारियों का एलान, 24 को CM हाउस का करेंगे...

रोहतक में रोडवेज कर्मचारियों का एलान, 24 को CM हाउस का करेंगे घेराव, जानिए क्या है वजह

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में रोडवेज कर्मचारियों ने एलान किया है कि वे 24 दिसम्बर को सीएम हॉउस का घेराव करेंगे। यह फैसला आज रोहतक में हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ संबंधित जननायक कर्मचारी मजदूर संघ की मीटिंग में किया गया है। मीटिंग की अध्यक्षता राज्य प्रधान रमेश श्योकंद तथा संचालन राज्य महासचिव अमित महराना ने किया।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा साझे मोर्चे को 11 जनवरी, 10 मार्च, 23 जून, 13 दिसंबर को कर्मचारियों की मांगों का समाधान के लिए बैठकों के लिए आमंत्रित किया गया। मोर्चे ने कर्मचारियों की मांगों का समाधान बारे तर्क और प्रमाण दिए। सरकार ने मोर्चे द्वारा दिए गए तर्कों व प्रमाणों को सही मानते हुए मांगों को जायज माना। मांगों को लागू करने के परिपत्र जल्द जारी करने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि बार-बार भरोसा देने के बाद भी मानी गई मांगों के परिपत्र आज तक जारी नहीं किए हैं। समस्याओं के समाधान न होने से कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान के साथ शोषण का सामना भी सामना करना पड़ रहा हैं। जिससे कर्मचारियों में रोष हैं। सरकार कर्मचारियों की जायज मानी मांगे लागू ना करके साझे मोर्चे को घेराव व हड़ताल जैसे आंदोलन करने पर मजबूर कर रही हैं।

साझे मोर्चे ने सरकार पर बार-बार भरोसा किया, लेकिन सरकार ने मानी गई मांगों को लागू न करके कर्मचारियों के साथ विश्वासघात कर रही है। साझे मोर्चे ने दिन प्रतिदिन बढ़ रही कर्मचारियों की समस्याओं को देखते हुए 24 दिसंबर को करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का निर्णय लिया है।

यह है कर्मचारियों की मांगें

उन्होंने मांग की कि चालक-परिचालकों के अर्जित अवकाश कटौती पत्र वापस लिया जाए। परिचालक, चालक की वेतन विसंगति दूर की जाए। 2002 से चालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का करके पुरानी पेंशन नीति में शामिल किया जाए, 2016 के चालक व 52 दादरी के हैलपरो को पक्का करने की पॉलिसी बनाई जाए। चालक व परिचालकों से 8 घन्टे की ड्यूटी ली जाए और 8 घण्टे ड्यूटी से अधिक ड्यूटी को ओवरटाइम दिया जाए।

चालकों को अड्डा इंचार्ज के पद पर प्रमोशन की जाए। आपसी स्थानांतरण खोले जाएं, स्थाई तबादला नीति बनाई जाए, वंचित कर्मचारियों को तकनीकी वेतनमान दिया जाए, ग्रुप D के कर्मचारियों को कॉमन कैडर से बाहर करके उन्हें तकनीकी पदों ओर प्रमोशन दी जाए। बैठक में राज्य प्रभारी व राज्य कैशियर कृष्ण नेहरा, राज्य उपप्रधान अनिल गंगाना, विक्रम राणा, राज्य सचिव बल सिंह, राज्य उपप्रधान राजेश पंघाल, नवीन सोनू, जसविंद्र, मंदीप अहलावत, शेखर और डिपो से कर्मचारी शामिल रहे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular