Saturday, May 18, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में जाट संस्था के पूर्व प्रधान की गाड़ी में रखी रिवाल्वर...

रोहतक में जाट संस्था के पूर्व प्रधान की गाड़ी में रखी रिवाल्वर चोरी, 6 कारतूस थे लोड 

- Advertisment -

रोहतक में बाबा मस्तनाथ मठ में धोक लगाने आये जाट संस्था के पूर्व प्रधान के बॉडी गार्ड की रिवाल्वर चोरी, 6 कारतूस थे लोड, गाड़ी में रखी थी रिवाल्वर, पुलिस को शिकायत

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक स्थित बाबा मस्तनाथ मठ में धोक लगाने आये जाट शिक्षण संस्था के पूर्व प्रधान राज सिंह नांदल की गाडी से उनके बॉडी गार्ड की रिवाल्वर चोरी करने का मामला सामने आया है। वारदात उस समय हुई, जब जाट संस्था के पूर्व प्रधान पूजा के लिए मठ के अंदर गए थे और रिवाल्वर गाड़ी में ही रह गई। इसी दौरान किसी अज्ञात ने चोरी कर ली। वहीं वारदात की शिकायत पुलिस को दे दी।

जाट शिक्षण संस्था के पूर्व प्रधान राज सिंह नांदल

रोहतक के गांव भालोठ निवासी मंजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जाट शिक्षण संस्था के पूर्व प्रधान राज सिंह नांदल के यहां ड्राइवर का काम करता है। साथ ही वह राज सिंह नांदल का निजी बॉडी गार्ड भी है। उसने 2017 में अपना आर्म्स लाइसेंस बनवाया था। उसने एक रिवाल्वर करवा रखा था। जो 4 फरवरी को वह अपना लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर राज सिंह नांदल के साथ बाबा मस्तनाथ मठ में धोक मारने के लिए गए थे। उसकी रिवाल्वर में 6 जिंदा कारतूस लोड थे।

रिवाल्वर व कारतूस चोरी

उन्होंने बताया कि उसकी रिवाल्वर गाड़ी में रह गई। वापस आने के बाद गाड़ी में चेक किया। लेकिन रिवाल्वर वहां नहीं मिला। इसके बाद उसने अपने रिवाल्वर को खोजने का प्रयास किया, लेकिन कहीं पर नहीं मिली। किसी अज्ञात ने लाइसेंसी रिवाल्वर व 6 कारतूस चोरी कर लिए। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular