Sunday, August 16, 2026
Homeहरियाणाहरियाणा में अनुसूचित जातियों एवं जनजातियों के कल्याण से जुड़े उपायों की...

हरियाणा में अनुसूचित जातियों एवं जनजातियों के कल्याण से जुड़े उपायों की समीक्षा की

चंडीगढ़: डॉ. फग्गन सिंह कुलस्ते की अध्यक्षता में अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों के कल्याण संबंधी संसदीय समिति ने चंडीगढ़ में अध्ययन दौरा किया।

इस अध्ययन दौरे के दौरान संसदीय समिति ने मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी समेत हरियाणा सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश में अनुसूचित जातियों की सामाजिक-आर्थिक एवं शैक्षणिक स्थिति के बारे में चर्चा की।

इस दौरान प्रदेश में अनुसूचित जातियों के कल्याण के लिए चलाई की जा रही विभिन्न केंद्र एवं राज्य प्रायोजित योजनाओं पर चर्चा की गई। इसके अलावा, संसदीय समिति द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत दर्ज मामलों एवं प्रवर्तन उपायों पर भी चर्चा की गई।

समिति के अन्य सदस्यों में अनिल फिरोजिया, डॉ. मल्लू रवि, प्रतिमा मंडल,  अरुण कुमार, एडवोकेट चंद्र शेखर,  अल्फ्रेड कन्नगनी एस. आर्थर, देवेंद्र प्रताप सिंह, मिथलेश कुमार, फूलो देवी नेताम, जगन्नाथ सरकार उपस्थित थे। हरियाणा के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular