Saturday, April 27, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा के 75 स्थानों में होगा गणतंत्र दिवस समारोह, मुख्यमंत्री जगाधरी और...

हरियाणा के 75 स्थानों में होगा गणतंत्र दिवस समारोह, मुख्यमंत्री जगाधरी और राज्यपाल थानेसर में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

Republic Day 2023: बस कुछ ही दिनों के बाद पूरा देश 26 जनवरी को 74वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। गणतंत्र दिवस के इस खास मौके पर हरियाणा के कई जगहों में समारोह का आयोजन किया जाएगा। आइए आपको बताते हैं कि किन स्थानों में कौन राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

हरियाणा सरकार के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह हरियाणा में 75 स्थानों पर आजादी का अमृत महोत्सव के साथ आयोजित किया जाएगा। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय थानेसर में, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जगाधरी में, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला हिसार में और हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता पंचकूला में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। राजभवन चंडीगढ़ में ‘At Home’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता पंचकूला में, गृह मंत्री अनिल विज अम्बाला शहर, स्कूल शिक्षा मंत्री कवंर पाल करनाल में, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा नूंह में, ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह पानीपत, लोहारू में अनीता देवी, बहादुरगढ़ में कप्तान सिंह, महेंद्रगढ़ में राकेश कुमार, फिरोजपुर झिरका में जन मोहमद, खरखोदा में मोनिका, कृषि मंत्री जे.पी. दलाल गुरुग्राम, सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल फरीदाबाद, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता कैथल और विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली सिरसा में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। पूरी लिस्ट आप ऊपर देख सकते हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular