Sunday, May 19, 2024
Homeहरियाणावाहन चालकों के लिए राहत, हरियाणा में बंद होंगे ये 8 टोल...

वाहन चालकों के लिए राहत, हरियाणा में बंद होंगे ये 8 टोल प्लाजा

- Advertisment -
- Advertisment -

चंडीगढ़। वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि प्रदेश में कई टोल प्लाजा बंद होंगे। फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड सहित हरियाणा में आठ टोल प्लाजा फ्री होंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इस फैसले से लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन टोल को फ्री किया गया है, इनमें पेहोवा पटियाला हाईवे भी शामिल है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पत्रकारों को इस बारे में जानकारी देते हुए टोल प्लाजा बंद करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने आम जनता को राहत देने के लिए यह बड़ा रणनीतिक कदम उठाया है। उन्होंने कहा, इस फैसले से जनता को सालाना 22.48 करोड़ रुपये की बचत होगी।

ये टोल प्लाजा हुए बंद

इन टोल प्लाजा में राज्य राजमार्ग -19 पर कुरुक्षेत्र जिले में पिहोवा पटियाला पंजाब सीमा तक तेओकड़ टोल प्लाजा, होडल नूंह-पटोदा पटौदी रोड पर सौंध, चरोदा और पथरेडी रोड पर तीन टोल प्लाजा, राय- नाहरा-बरोटा और बामनोली शामिल हैं। बहादुरगढ़ रोड पर टोल प्लाजा, पुन्हाना-जुरहेड़ा राजस्थान सीमा तक सुनहेरा टोल प्लाजा और फरीदाबाद और बल्लभगढ़ सोहना रोड पर बंधवाड़ी, क्रैशर जोन, पाखल, नूरेरा टोल प्लाजा। इसके अलावा फिरोजपुर झिरका बिवांर रोड पर अलीपुर तिगरा और बिवांर टोल प्लाजा भी बंद किए जाएंगे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular