Friday, September 12, 2025
Homeदिल्लीदिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा उपमुख्यमंत्री होंगे

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा उपमुख्यमंत्री होंगे

Delhi News :  रेखा गुप्ता अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। बुधवार शाम को बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। 20 फरवरी को वे दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ लेंगी। वहीं अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा  उपमुख्यमंत्री होंगे।

इस बैठक में पर्यवेक्षक के तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और हरियाणा के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ मौजूद रहे।

बता दें कि 50 साल की रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं CM होंगी। वे दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से विधायक  बनी हैं। उन्होंने AAP की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया। रेखा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ी हैं। दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर RSS ने रेखा गुप्ता का नाम आगे बढ़ाया था और पार्टी ने उस पर मुहर लगा दी।

रेखा ने छात्र राजनीति से करियर की शुरुआत की थी, दो बार विधायक का चुनाव हार चुकी हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ की सचिव और अध्यक्ष रहीं।2007 और 2012 में उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद बनीं। 2015 और 2020 में विधानसभा चुनाव  लड़ा।

RELATED NEWS

Most Popular