Friday, August 14, 2026
HomeदेशTeachers Recruitment : जवाहर नवोदय विद्यालयों में निकली टीचरों की भर्ती, 7...

Teachers Recruitment : जवाहर नवोदय विद्यालयों में निकली टीचरों की भर्ती, 7 जून तक करें आवेदन

Teachers Recruitment 2024 : टीचर बनने का सपना देख रहे बेरोजगार उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है।  नवोदय विद्यालय समिति क्षेत्रीय कार्यालय, जयपुर के अंतर्गत राजस्थान, हरियाणा एवं दिल्ली के जवाहर नवोदय विद्यालयों में पीजीटी, टीजीटी, रचनात्म्क शिक्षकों एवं टीजीटी-कम्प्यूटर साइंस के पदो के लिये योग्य उम्मीदवारों से अनुबंध आधार पर सेवाएं प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए है।

इन पदों के लिए अलग योग्यता का निर्धारण किया गया है। इस भर्ती में उम्मीदवार का चयन ऑनलाइन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। साक्षात्कार के बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती की अधिक जानकारी के लिये नवोदय विद्यालय समिति, क्षेत्रीय कार्यालय, जयपुर की वेबसाइट https://navodaya.gov.in/nvs/ro/Jaipur/en/home/index.html पर देख सकते है।
ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से दिनांक 27 मई 2024 से आवेदन कर सकते है तथा जमा करने की अंतिम तिथि 7 जून 2024 है।

ये है नोटिफिकेशन

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular