जनगणना 2026-27 को लेकर तैयारियां चल रही हैं। जनगणना के कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए अनुबंध के आधार पर मैनपावर की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती कुल 18 महीने की अवधि के लिए की जाएगी।
कैथल की डीसी अपराजिता ने बताया कि मैनपावर की तैनाती हेतु अल्पकालिक निविदा आमंत्रित की गई है। इच्छुक एजेंसियां 25 फरवरी दोपहर 3 बजे तक आवेदन कर सकती हैं। निविदाएं 26 फ़रवरी को शाम 4 बजे सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में खोली जाएगी।
उ निविदा के माध्यम से कुल 13 पदों पर भर्ती की योजना है। जिसमें 12 पद टेक्निकल असिस्टेंट तथा एक पद मल्टी-टास्किंग स्टाफ का है। निविदा में भाग लेने वाली फर्मों के पास हरियाणा सरकार द्वारा जारी वैध PSARA लाइसेंस होना अनिवार्य है। साथ ही, फर्म का हरियाणा राज्य में सक्रिय EPF, ESI और GST पंजीकरण होना चाहिए। एजेंसी का पंजीकृत मुख्य कार्यालय हरियाणा राज्य में ही स्थित होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि जनगणना कार्य की संवेदनशीलता को देखते हुए, उन कर्मियों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके पास प्रासंगिक तकनीकी योग्यता और जनगणना से संबंधित कार्य का अनुभव होगा। अधिक जानकारी के लिए सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में संपर्क करें।

