Friday, September 11, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में मांगों को लेकर आशा वर्करों ने सिविल सर्जन कार्यालय पर...

रोहतक में मांगों को लेकर आशा वर्करों ने सिविल सर्जन कार्यालय पर प्रदर्शन किया

रोहतक : ऑनलाइन काम के नाम पर बेगारी, काटे गए मानदेय और केंद्र सरकार द्वारा घोषित बढ़ोतरी लागू न करने के खिलाफ एवं लंबित मांगों के समाधान को लेकर रोहतक जिले की सैकड़ों आशा वर्करों ने सिविल सर्जन कार्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन। समस्याओं का समाधान न होने पर आगामी 9 मई को स्वास्थ्य मंत्री के आवास मंडी अटेली आवास पर राज्यस्तरीय प्रदर्शन करने का अल्टीमेटम दिया। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता आशा वर्कर्स यूनियन (सीटू) की जिला उपाध्यक्ष पुष्पा ने की और संचालन जिला सचिव फूलवती ने किया।

प्रदर्शनकारी आशाओं को संबोधित करते हुए सीटू जिला सचिव कामरेड विनोद और यूनियन कोषाध्यक्ष अनीता भाली आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा लंबे समय से स्वास्थ्य मंत्री से समस्याओं के समाधान के लिए वार्ता की मांग कर रही है। परंतु मा स्वास्थ्य मंत्रीने मंत्री बनने के बाद आज तक आशा वर्कर्स की समस्याओं को नहीं सुना है मांगें पूरी करना तो दूर की बात है। विभागीय समस्याओं को निपटाने के लिए भी माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी के पास समय नहीं है या हम कह सकते हैं कि सरकार समस्याओं का समाधान नहीं करना चाहती है और आशा वर्कर्स को आंदोलन के लिए मजबूर कर रही है।

प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पर आशा वर्कों की मीटिंग बुलाकर 14 वर्ष 15 वर्ष की बच्चियों को एचपीवी वैक्सीन लगवाने का दबाव बनाया जा रहा है। एचपीवी वैक्सीन के बारे सोशल मीडिया पर लड़कियों में गंभीर बीमारियों की खबरें आ रही है । इस वजह से जनता में डर का माहौल है। कोई भी वैक्सीन नहीं लगवाना चाह रहा है। स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा सोशल मीडिया पर आ रही वीडियो का कोई खंडन नहीं किया गया है। आशाओं को ही प्रताड़ित किया जा रहा है। विभाग द्वारा आशाओं पर 14 वर्ष की लड़कियों के वैक्सीनेशन के झूठे रजिस्ट्रेशन करवाने का दबाव भी बनाया जा रहा है जोकि बेहद चिंताजनक है। सरकार द्वारा जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए जो दावे किए जा रहे हैं, वह सब खोखले हैं।

उन्होंने ने कहा, अगर सरकार ने वार्ता करके आशा वर्कर की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो 9 मई को स्वास्थ्य मंत्री के विधानसभा क्षेत्र अटेली मंडी में आशा वर्कर्स विरोध प्रदर्शन करेंगी।

प्रदर्शन में जिला उप प्रधान नीरज व सुशीला जिला सहसचिव सोनू व आशा, सुनीता, ज्ञान देवी, राजेश, सुजाता, कविता, संतोष,रामरानी,गीता,रेमन,दर्शना प्रमुख तौर पर मौजूद रहीं।

आशा वर्करों ने किया सिविल सर्जन कार्यालय पर प्रदर्शन
आशा वर्करों ने किया सिविल सर्जन कार्यालय पर प्रदर्शन

ये हैं प्रमुख मांगे

  • जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए सरकारी स्वास्थ्य के ढांचे को मजबूत करें।
  • आशा वर्कर्स की समस्याओं और मांगों के समाधान के लिए तुरंत प्रभाव से माननीय स्वास्थ्य मंत्री और भी की अध्यक्षता में अधिकारियों के साथ आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा की वार्ता तय की जाए और समस्याओं का समाधान किया जाए।
  • केंद्र सरकार द्वारा 1500 रुपए की बढ़ोतरी की घोषणा को तुरंत लागू किया जाए।
  • वर्ष 2023 में 73 दिन का हड़ताल के काटे गऐ मानदेय को तुरंत जारी किया जाए।
  • आशाओं सहित एससी और बीपीएल की गर्भवती महिलाओं को दिए पैसे का तुरंत भुगतान किया जाए।
  • आयुष्मान आरोग्य मंदिर के काटे गए मानदेय को तुरंत लागू किया जाए।
  • सभी तरह के ऑनलाइन काम का दबाव बनाना बंद किया जाए।
  • आशाओं पर की जा रही मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना पर तुरंत रोक लगाई जाए।
RELATED NEWS
spot_img

Most Popular