Sunday, June 8, 2025
Homeरोजगारइंडियन ऑयल में अप्रेंटिस भर्ती: आवेदन की प्रक्रिया और पात्रता विवरण

इंडियन ऑयल में अप्रेंटिस भर्ती: आवेदन की प्रक्रिया और पात्रता विवरण

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, झारखंड, असम, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप, त्रिपुरा, नागालैंड, मिजोरम, मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों में विभिन्न ट्रेड/ग्रेजुएट/तकनीशियन अप्रेंटिस के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार IOCL की आधिकारिक वेबसाइट (https://iocl.com/apprenticeships) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार को 10वीं और 12वीं पास होना चाहिए और संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त होना अनिवार्य है।

आयु सीमा:

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 24 वर्ष
  • SC/ST उम्मीदवारों के लिए: अधिकतम 29 वर्ष
  • OBC-NCL उम्मीदवारों के लिए: अधिकतम 27 वर्ष
  • PWD उम्मीदवारों के लिए: अधिकतम 10 वर्ष की छूट

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन NAPS/NATS पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने के बाद किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट लिया जाएगा।

वेतन (स्टाइपेंड): उम्मीदवारों को अप्रेंटिस नियमों के तहत निर्धारित स्टाइपेंड मिलेगा।

आवेदन प्रक्रिया:

  1. IOCL की आधिकारिक वेबसाइट (iocl.com) पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें।
  3. एक नया पेज खुलेगा जहां रजिस्ट्रेशन लिंक मिलेगा।
  4. रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  5. अपने अकाउंट में लॉग इन करके आवेदन पत्र भरें और उसे सब्मिट करें।
  6. फॉर्म की हार्ड कॉपी निकालकर भविष्य में इस्तेमाल के लिए सुरक्षित रखें।
- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular