Wednesday, August 19, 2026
Homeटेक्नोलॉजीहुंडई मोटर भारतीय कमर्शियल मार्केट में एंट्री के लिए तैयार, E3W और...

हुंडई मोटर भारतीय कमर्शियल मार्केट में एंट्री के लिए तैयार, E3W और E4W कॉन्सेप्ट मॉडल्स की शुरुआत

कोरियन ऑटोमोटिव कंपनी हुंडई मोटर अब भारतीय कमर्शियल मार्केट में अपनी एंट्री करने की योजना बना रही है। हाल ही में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में कंपनी ने अपने दो नए कॉन्सेप्ट मॉडल E3W और E4W को प्रदर्शित किया। ये मॉडल्स कंपनी के विजन ‘प्रोग्रेस फॉर ह्यूमैनिटी’ के तहत बनाए गए हैं और इन्हें मुख्य रूप से इंट्रा-सिटी मोबिलिटी और लास्ट-माइल मोबिलिटी सॉल्यूशन के रूप में डिजाइन किया गया है।

इन दोनों मॉडल्स को लेकर हुंडई ने भारतीय टू-व्हीलर निर्माता TVS मोटर के साथ साझेदारी की है। इस पार्टनरशिप के तहत दोनों कंपनियां मिलकर इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (E3W) और माइक्रो 4-व्हीलर (E4W) व्हीकल्स विकसित करेंगी। हालांकि, अभी तक इस साझेदारी के लिए कोई आधिकारिक दस्तावेज़ साइन नहीं किए गए हैं। वर्तमान में दोनों कंपनियां ऐसे विकल्पों की तलाश में हैं, जहां हुंडई डिजाइन और डेवलपमेंट की जिम्मेदारी ले, जबकि TVS मैन्युफैक्चरिंग और डिस्ट्रीब्यूशन का प्रबंधन करेगा।

E3W कॉन्सेप्ट की डिज़ाइन पर नजर डालें तो यह एक मल्टीपर्पस और इको-फ्रेंडली सॉल्यूशन है। इसे शहर की संकरी गलियों और खराब सड़कों पर चलाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका हाइट एडजस्टेबल फीचर इसे बारिश के मौसम में पानी से भरी सड़कों पर चलने के लिए सक्षम बनाता है। इसके अलावा, इसमें LED स्क्रीन पर ‘NAMASTE’ का संदेश, फ्लैट फ्लोर, एंगल्ड विंडशील्ड, बड़ा व्हीलबेस और कंफर्टेबल राइड के लिए बड़े टायर दिए गए हैं।

E3W की सीटिंग कॉन्फिगरेशन में आगे एक ड्राइवर सीट, और पीछे दो बैठने की सीटें हैं, जिन्हें मोड़कर एक व्हीलचेयर भी रखा जा सकता है। इसकी डिस्प्ले स्क्रीन पर 80% बैटरी चार्ज पर 168 किलोमीटर की रेंज दिखाई जाती है। इसके इंटीरियर्स में एक पतला इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और मोबाइल होल्डर के साथ एक फ्यूचरिस्टिक इंफॉर्मेशन डिस्प्ले भी मौजूद है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular