Saturday, November 22, 2025
Homeदिल्लीसावित्री जिंदल और रणजीत चौटाला के बगावती तेवर , कर्णदेव कम्बोज ने...

सावित्री जिंदल और रणजीत चौटाला के बगावती तेवर , कर्णदेव कम्बोज ने BJP से दिया इस्तीफा

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को बीजपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। जिसके बाद पार्टी के ही कुछ नेताओं ने टिकट कटने के चलते पार्टी से इस्तीफा देना शुरू कर दिया है। इसी के तहत हरियाणा बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज ने बीजेपी से दिया है। कर्णदेव कंबोज इंद्री विधानसभा से टिकट चाहते थे।

 

BJP सांसद नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल के बगावती तेवर, कहा- मैं तो चुनाव लडूंगी

कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल की माता सावित्री जिंदल ने भी टिकट कटने के चलते अपने तेवर बदल दिए हैं। जिसके चलते उन्होंने आजाद चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। वह हिसार से टिकट चाह रही थी। लेकिन उन्हें भाजपा ने टिकट नहीं दिया है।

वहीं हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला रानियां से टिकट न मिलने को लेकर नाराज है। जिसके चलते उन्होंने मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया। रणजीत चौटाला ने कहा कि बीजेपी मुझे डबवाली से टिकट दे रही थी लेकिन मुझे हर हाल में रानियां से लड़ना है।

RELATED NEWS

Most Popular