Tuesday, September 17, 2024
Homeउत्तर प्रदेशRaksha Bandhan 2024 : PM मोदी ने छात्राओं के साथ मनाया रक्षाबंधन,...

Raksha Bandhan 2024 : PM मोदी ने छात्राओं के साथ मनाया रक्षाबंधन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दीं शुभकामनाएं

Raksha Bandhan 2024 : पूरे देश में भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली स्कूली छात्राओं के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। लड़कियों ने प्रधानमंत्री मोदी को राखी बांधीं। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रक्षाबंधन के मौके पर विभिन्न राज्यों के छात्रों से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।


वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने रक्षाबंधन के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और सभी की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट किया कि “भाई-बहन के बीच असीम प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी रक्षाबंधन त्योहार की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि यह त्योहार सभी बहनों और बेटियों के प्रति स्नेह और सम्मान की भावना पैदा करता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने X पर एक पोस्ट में कर लिखा- रक्षा बंधन के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। भाई-बहन के बीच प्रेम और आपसी विश्वास की भावना पर आधारित यह त्योहार, सभी बहन-बेटियों के प्रति स्नेह और सम्मान की भावना का संचार करता है। मैं चाहूंगी कि इस पर्व के दिन, सभी देशवासी, हमारे समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करने का संकल्प लें।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular