Tuesday, April 28, 2026
Homeदेशराज्यसभा चुनाव : भाजपा से संजय भाटिया ने नामांकन दाखिल किया, कांग्रेस...

राज्यसभा चुनाव : भाजपा से संजय भाटिया ने नामांकन दाखिल किया, कांग्रेस से कर्मवीर सिंह बौद्ध मैदान में

हरियाणा में 16 मार्च को होने वाला राज्यसभा चुनाव दिलचस्प हो गया है। दो सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि को बीजेपी, कांग्रेस और एक निर्दलीय के उम्मीदवार ने नामांकन किया। उम्मीदवार 9 मार्च तक अपने नामांकन वापस ले सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से संजय भाटिया, कांग्रेस की ओर से कर्मवीर सिंह बौद्ध तथा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में सतीश नांदल ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में हरियाणा से भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी संजय भाटिया ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर भाजपा हरियाणा के प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली, भाजपा हरियाणा के सह प्रभारी सहित सुरेंद्र सिंह नागर, मंत्री कृष्ण बेदी भी उपस्थित रहे।

कर्मवीर सिंह बौद्ध ने नामांकन दाखिल किया

वहीं हरियाणा कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध ने नामांकन दाखिल किया है। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस विधायक, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र, राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला भी मौजूद रहे।  वर्तमान में कर्मवीर सिंह अंबाला में रहते हैं। उनका जन्म रोहतक जिले में महम के भौंरी महाराजपुर गांव में हुआ है। वह हरियाणा सिविल सचिवालय में सुपरिटेंडेंट पद पर रह चुके हैं।

सतीश नांदल निर्दलीय उम्मीदवार के उतरे

वहीं गुरुवार को ही भाजपा के सतीश नांदल ने एक बार हरियाणा की राजनीति में हलचल तेज कर दी।  उन्होंने राज्यसभा चुनाव के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया है। सतीश नांदल इनेलो छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।

बता दें कि मतदान 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी और मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे होगी। तो हरियाणा विधानसभा में कुल 90 वैध मत हैं, जिसमें बीजेपी के पास 48, कांग्रेस के पास 37, निर्दलीयों के पास 3 और इनेलो के पास 2 वोट हैं. राज्यसभा की 2 सीटों के लिए चुनाव होने हैं और किसी भी उम्मीदवार को जीतने के लिए कम से कम 31 वोट चाहिए।

RELATED NEWS

Most Popular