Wednesday, August 19, 2026
HomeपंजाबRajasthan News: ‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के लक्ष्य को हासिल करने में...

Rajasthan News: ‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के लक्ष्य को हासिल करने में सामुदायिक सहयोग अनिवार्य

Rajasthan News: जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी शनिवार को टोंक जिला मुख्यालय में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कृषि ऑडिटोरियम में विश्व क्षयरोग दिवस पर आयोजित टीबी मुक्त ग्राम पंचायत कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए टीबी मुक्त भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य इस बीमारी के उन्मूलन में सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

जलदाय मंत्री ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे टीबी रोगियों के उपचार में हरसंभव सहायता करें, जिससे टीबी मुक्त भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। उन्होंने सक्षम लोगों से ‘निक्षय मित्र’ बनकर टीबी मरीजों को अतिरिक्त निदान और पोषण सहायता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ‘‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’’ के लक्ष्य को साकार करने के लिए सामुदायिक सहयोग आवश्यक है और सरकार की मंशा के अनुरूप चिकित्सकों व संबंधित कार्मिकों को सक्रिय रूप से कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने वर्ष 2023 में टीबी से मुक्त हुई जिले की 16 ग्राम पंचायतों के प्रशासकों और ग्राम स्तरीय कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र एवं गांधीजी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. हिमांशु मित्तल ने जानकारी दी कि वर्ष 2024 के लिए जिले की 51 ग्राम पंचायतों को चयनित कर भारत सरकार को भेजा गया है। सरकार के निर्णय के बाद इन ग्राम पंचायतों को औपचारिक रूप से ‘टीबी मुक्त’ घोषित किया जाएगा।

CM मोहन यादव ने कहा, जल से ही हमारा कल सुरक्षित

विकसित भारत 2047 में युवाओं की अहम भूमिका

जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, टोंक में आयोजित ‘विकसित भारत युवा संसद-2025’ के तहत ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ विषय पर संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। वर्तमान में भारत दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी वाला देश है, इसलिए युवाओं को अपनी ऊर्जा देश के विकास में लगानी चाहिए।

उन्होंने ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ को विकसित भारत की दिशा में एक बड़ा कदम बताते हुए युवाओं से इस विषय पर चर्चा कर अपने विचार व्यक्त करने का आग्रह किया।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular