Saturday, August 15, 2026
Homeपंजाबपंजाब-चंडीगढ़ में आज बारिश की संभावना! तापमान में गिरावट

पंजाब-चंडीगढ़ में आज बारिश की संभावना! तापमान में गिरावट

पंजाब-चंडीगढ़ का तापमान लगातार गिर रहा है। इसके साथ ही अब यह भी कहा जा रहा है कि जल्द ही पाला पड़ने के भी आसार हैं। पंजाब में औसत न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री और चंडीगढ़ में 4.5 डिग्री गिर गया है। सबसे कम तापमान संगरूर में 4.5 डिग्री दर्ज किया गया। मोहाली को छोड़कर पंजाब-चंडीगढ़ के सभी शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है।

पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है, जिसके बाद पंजाब और चंडीगढ़ में तापमान सामान्य पर पहुंच गया है। इसके साथ ही आठ दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते हिमालय की पहाड़ियों और पंजाब-हरियाणा में दो दिनों तक बारिश की संभावना है।

Punjab, सिखों के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर सिंह जी का शहीदी दिवस, जानें इतिहास

पश्चिमी विक्षोभ 8 दिसंबर से सक्रिय है लेकिन उससे पहले 7 से 9 दिसंबर तक तीन दिनों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इन तीन दिनों के दौरान अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर और मालेरकोटला में कोहरे का असर देखने को मिलेगा। इस दौरान इन शहरों में विजिबिलिटी 50 मीटर तक पहुंच सकती है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular