Wednesday, May 8, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

- Advertisment -
- Advertisment -

मौसम विभाग की ओर से हरियाणा के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 25 सितंबर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। बारिश के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट 

हरियाणा के जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है उनमें कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में इस मानसून सीजन में 1 जून से अब तक 405 एमएम बारिश हो चुकी है। अगस्त और सितंबर के महीने में मानसून के सुस्त होने की वजह से बारिश कम ही हुई है। जिस कारण से दोनों महीने सूखे की श्रेणी में दर्ज किए गए है। अब मानसून की विदाई होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर तक प्रदेश में बारिश की संभावना है। 25 सितंबर से पहले ही प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की इस घोषणा से किसानों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। क्योंकि इस समय किसान अपनी धान की तैयार फसल को काटने में लगे हुए हैं।

ये भी पढ़ें- आज 9 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखायेंगे पीएम मोदी

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular