Saturday, August 15, 2026
HomeदेशMonsoon Update: हरियाणा के 12 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश, 10...

Monsoon Update: हरियाणा के 12 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश, 10 जिलों में सामान्य से कम वर्षा, जानिए- IMD का नया अलर्ट

Monsoon Update: हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मानसून टर्फ होने से सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर झमाझम बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है।

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, 13 जुलाई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से और 12 जुलाई को बंगाल की खाड़ी पर भी एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 14-18 जुलाई के दौरान अच्छा मानसून गतिविधियों की प्रबल सम्भावना बन रही है।

मौसम विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि हरियाणा के 12 जिलों में सामान्य से अधिक मानसून बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया है जबकि अभी भी 10 जिलों अंबाला, फरीदाबाद, जींद, कैथल, करनाल, पलवल, पंचकूला, पानीपत, सिरसा, सोनीपत में सामान्य से नीचे मानसून गतिविधियों को दर्ज किया गया है। वहीं अब तक प्रदेश में औसतन 148.9 MM बारिश दर्ज की गई है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular