Friday, September 20, 2024
HomeदेशRailway News : रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, दीवाली और छठ पूजा...

Railway News : रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, दीवाली और छठ पूजा पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें- लिस्ट

Railway News : रेलवे ने त्योहारों को लेकर यात्रियों की सुविधा के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। सेंट्रल रेलवे ने दीवाली और छठ पूजा को लेकर 28 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

ये है  स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट 

  • एलटीटी मुंबई-बनारस वीकली स्पेशल : ट्रेन संख्या 01053: बुधवार (30.10.2024 और 06.11.2024) को 12:15 बजे एलटीटी मुंबई से प्रस्थान करके यह ट्रेन अगले दिन 16:05 बजे बनारस पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 01054: गुरुवार (31.10.2024 और 07.11.2024) को 20:30 बजे बनारस से प्रस्थान करके यह ट्रेन अगले दिन 23:55 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी।
  • एलटीटी-दानापुर बाय-वीकली स्पेशल : ट्रेन संख्या 01009: सोमवार और शनिवार (26.10.2024, 28.10.2024, 02.11.2024, और 04.11.2024) को एलटीटी मुंबई से 12:15 बजे चलकर यह ट्रेन अगले दिन 17:00 बजे दानापुर पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 01010 : मंगलवार और रविवार (27.10.2024, 29.10.2024, 03.11.2024 और 05.11.2024) को 18:15 बजे दानापुर से रवाना होनेवाली यह ट्रेन अगले दिन 23:55 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी।
  • एलटीटी-समस्तीपुर वीकली स्पेशल : ट्रेन संख्या 01043: गुरुवार (31.10.2024 और 07.11.2024) को एलटीटी मुंबई से 12:15 पर रवाना होकर यह ट्रेन अगले दिन रात 21:15 बजे समस्तीपुर स्टेशन पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 01044 : शुक्रवार (01.11.2024 और 08.11.2024) को 23:20 बजे समस्तीपुर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 07:40 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी।
  • एलटीटी- प्रयागराज वीकली स्पेशल : ट्रेन संख्या 01045: मंगलवार (29.10.2024 और 05.11.2024) को एलटीटी मुंबई से 12:15 परर चलने वाली यह ट्रेन अगले दिन 11:20 मिनट पर प्रयागराज पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 01124: शनिवार और सोमवार (26.10.2024, 28.10.2024, 02.11.2024, और 04.11.2024) को 21:15 बजे गोरखपुर से रवाना होगी और तीसरे दिन 07:25 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 01046 : प्रयागराज से बुधवार (30.10.2024 और 06.11.2024) को शाम 6 बजकर 50 मिनट पर चलकर यह ट्रेन अगले दिन शाम 4 बजकर 5 मिनट पर एलटीटी मुंबई पहुंचेगी।
  • एलटीटी-गोरखपुर बाय-वीकली स्पेशल : ट्रेन संख्या 01123: शुक्रवार और रविवार (25.10.2024, 27.10.2024, 01.11.2024, और 03.11.2024) को एलटीटी मुंबई से 12:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 18:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular