Saturday, July 6, 2024
Homeदेशहरियाणा में राहुल गांधी की रैली : बीजेपी व मोदी पर जमकर...

हरियाणा में राहुल गांधी की रैली : बीजेपी व मोदी पर जमकर निशाना साधा, बोले- अग्निवीर योजना को कूड़ेदान में फेंक देंगे

- Advertisment -
- Advertisment -

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा के भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के चरखी दादरी में चुनावी रैली की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी व पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा आपके दिल में देश भक्ति की भावना है, लेकिन नरेंद्र मोदी ने अग्निवीर योजना लाकर हिंदुस्तान के जवानों को मजदूर बना दिया है। गठबंधन की सरकार आते ही हम अग्निवीर योजना को खत्म कर देंगे। राहुल ने राहुल गांधी ने कहा, पीएम मोदी ने हिंदुस्तान के जवानों को मजदूर में बदल दिया है।

उन्होंने सरकार बनने पर पहली कलम से किसानों का कर्जा माफ करने और महिलाओं के खाते में हर माह 8500 रुपये डालने की घोषणा भी की। कांग्रेस किसानों के कर्जे माफ करने के लिए माफी कमीशन का गठन करेगी। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 22 अरबपतियों के 16 लाख करोड़ रूपये माफ करने का काम किया। गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। नरेंद्र मोदी ने गरीबों को और गरीब बनाने का काम किया।

वहीं उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि आजादी के बाद देश का संविधान बनाने में बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर, महात्मा गांधी व नेहरू ने हर वर्ग के लिए व्यवस्था की थी। इस व्यवस्था के तहत मिले आरक्षण को भाजपा खत्म कर देना चाहती है, परन्तु भारत का संविधान इतना शक्तिशाली है कि इस संविधान को दुनिया कोई भी खत्म नहीं सकता।

राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा देश को रास्ता दिखाने वाला राज्य है। आज हरियाणा में कांग्रेस व इंडिया गठबंधन की आंधी चल रही है। वहीं इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने भी रैली में अपना संबोधन दिया।

सोनीपत में ‘न्याय का हक’ महासभा को संबोधित किया

वहीं इसके बाद राहुल गांधी बुधवार को सोनीपत में सतपाल ब्रह्मचारी के पक्ष में आयोजित ‘न्याय का हक’ महासभा को संबोधित करने नई अनाज मंडी में पहुंचे। महासभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अंबानी, अडानी को पैसा दिया, उन्होंने इस पैसे को दुबई, अमेरिका में खर्च किया।

वहीं राहुल गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों का कर्जा माफ नहीं किया, भारत जोड़ों यात्रा में 4 हजार किलोमीटर चला तो किसानों से भी बातचीत हुई। किसानों ने कहा कि हमारा कर्जा माफी होना चाहिये। हम  कर्जा माफ करेंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी तो बेरोजगारों को पकौड़े तलने के लिये कहते हैं। करोड़ों युवाओं को उन्होंने बेरोजगार किया। छोटे उद्योगों को बंद कर दिया, जिसकी वजह से करोड़ों को बेरोजगार कर दिया। हमारी सरकार आते ही 30 लाख सरकारी नौकरियां खाली पड़ी हैं, उन्हें भरेंगें।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular