Thursday, May 9, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में 'नशा छोड़ो-दूध पियो' अभियान का आगाज, पूर्व CM हुड्डा भी...

रोहतक में ‘नशा छोड़ो-दूध पियो’ अभियान का आगाज, पूर्व CM हुड्डा भी कार्यक्रम में हुए शामिल

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए शहर में दारू छोड़ो दूध पीयो अभियान चलाया गया। इसमें पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व नगर निगम मेयर मनमोहन गोयल भी सम्मिलित हुए। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहते हुए दूध पीने का आह्वान किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेशां में प्रदेश हरियाणा जहां दूध दही का खाना इसीलिए प्रदेश को नशा मुक्त बनाना है।

युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए शहर में दारू छोड़ो, दूध पीयो अभियान चलाया गया। शहर के बापू पार्क से प्रदेशव्यापी अभियान का शुभारंभ किया गया। इसमें पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व मेयर मनमोहन गोयल भी शामिल हुए। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहते हुए दूध पीने का आह्वान किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि दारू छोड़ो और दूध पियो, नए साल की अच्छी शुरुआत करें। दारू ने कई घर बर्बाद किए हैं। अपने परिवार को खुशहाल बनाएं और नशे से दूर रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेशां में प्रदेश हरियाणा जहां दूध दही का खाना, इसीलिए प्रदेश को नशा मुक्त बनाना है।

इससे पहले बापू के चरणों में पुष्प अर्पित कर हरियाणा प्रदेश को नशा मुक्त बनाने का संकल्प भी लिया गया व पार्क में सुबह हवन किया भी गया। इस अवसर पर वहां मौजूद लोगों को दूध पिलाकर अभियान का शुभारंभ भी किया गया। नगर निगम मेयर ने कहा कि दारू शरीर के लिए हानिकारक है। इसकी जगह दूध पीएं, दूध पीने से तन व मन स्वस्थ रहेगा। दारू पीने से कई घर बर्बाद हो रहे हैं। अभियान के दौरान लोगों ने जम कर नारे लगाएं और मौके पर दूध भी पीया। इस कार्यक्रम का आयोजन गांधीवादी एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय डा. एसएन सुब्बाराव द्वारा गठित राष्ट्रीय युवा योजना, हरियाणा युवा शक्ति व नशाबंदी परिषद् हरियाणा द्वारा किया गया। प्रदेश भर के युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular