Wednesday, May 21, 2025
HomeपंजाबPunjab, ये हैं सबसे कम उम्र की पर्वतारोही सानवी सूद

Punjab, ये हैं सबसे कम उम्र की पर्वतारोही सानवी सूद

Punjab, आठ साल की सानवी सूद को ट्रैकिंग और पर्वतारोहण पसंद है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सानवी को स्वतंत्रता दिवस पर राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया था।

पंजाब के रूपनगर जिले की सानवी माउंट एवरेस्ट के आधार शिविर पर भारत का झंडा लहरा चुकी है। सानवी के पिता दीपक सूद ने बताया कि उसने यह उपलब्धि सात वर्ष की आयु में ही हासिल कर ली थी और वह ऐसा करने वाली देश की सबसे कम उम्र की लड़की है।

सूद ने बताया कि सानवी ने पिछले वर्ष जुलाई में 5,895 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी। उस समय वह माउंट किलिमंजारो पर चढ़ने वाली एशिया की सबसे कम उम्र की लड़की थी।

हरियाणा में अब पानी भी पीने लायक नहीं, वाटर टैंक में मिले मेढ़क

सानवी की पहाड़ों पर चढ़ने की चाहत इस साल भी जारी रही। सानवी ने मई में ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोसियुस्को (2,228 मीटर) पर चढ़ाई की थी और जुलाई में उसने रूस में माउंट एल्ब्रस (5,642 मीटर) पर चढ़ाई की थी, इस उपलब्धि को हासिल करने वाली वह दुनिया की सबसे कम उम्र की लड़की है।

युवा पर्वतारोही ने बताया कि ट्रैकिंग अभियान और पहाड़ों पर चढ़ने के लिए उसके पिता ने उसे प्रेरित किया है। उसे याद है कि वह कैसे पहाड़ी इलाकों में पिता के कार्यस्थलों का दौरा करती थी जिससे उसके भीतर ट्रैकिंग की आदत विकसित हुई।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular