Wednesday, February 11, 2026
HomeपंजाबPunjab Weather: बारिश के चलते आज प्रदेश में येलो अलर्ट, कई डिग्री...

Punjab Weather: बारिश के चलते आज प्रदेश में येलो अलर्ट, कई डिग्री गिरा पारा

Punjab Weather: पंजाब में भी आज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में 1.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिनभर आंशिक बादल छाए रहने के बाद तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यह सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस कम है। राज्य में सबसे अधिक तापमान अबोहर में 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, आज पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और एसएएस नगर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन शहरों में तूफान आ सकता है। अन्य जिलों में भी बारिश की संभावना है, लेकिन वहां बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले कुछ दिनों से गिर रहा तापमान अब फिर बढ़ेगा। अगले सप्ताह तक बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। जिसके कारण अब तापमान में वृद्धि होगी और गर्मी बढ़ेगी।

Rajasthan News: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता – मुख्यमंत्री शर्मा

48 घंटे बाद तापमान बढ़ने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ने लगेगा। जिसके कारण राज्य में बारिश की गतिविधियां भी थम जाएंगी। पंजाब के अलावा हिमाचल और हरियाणा में भी आज बारिश की संभावना है। लेकिन कल से उत्तर भारत में बारिश या हवा के संबंध में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

पिछले कुछ दिनों की बारिश का असर 48 घंटों के भीतर कम होने लगेगा। जिसके बाद पंजाब के मैदानी इलाकों में भी तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। अनुमान है कि 48 घंटे बाद तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। अगले सप्ताह बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है।

RELATED NEWS

Most Popular