Punjab weather, आज यानी शुक्रवार को पंजाब में तापमान कल जैसा ही रहने का अनुमान है। तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दो दिन बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज किसी भी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। लेकिन कुछ इलाकों में हल्का कोहरा देखा जा सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गुरुवार को राज्य में औसत अधिकतम तापमान में बुधवार की तुलना में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। हालाँकि, यह राज्य में सामान्य स्तर के करीब है। कल राज्य में सबसे अधिक तापमान लुधियाना में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही फाजिल्का में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री रहा।
महाकुंभ : CM नायब सिंह सैनी ने अपनी पत्नी के साथ में संगम में लगाई आस्था की डुबकी
8 फरवरी से सक्रिय हो रहा है पश्चिमी विक्षोभ
अगले सप्ताह तक पंजाब में कहीं भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। कल 8 फरवरी से पंजाब में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। लेकिन इसका असर पंजाब में नहीं दिखेगा। इसका प्रभाव जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों तक सीमित रहेगा और यहां बारिश और मौसम में बदलाव की संभावना है।
इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब में हल्के बादल छा सकते हैं। जिसके चलते मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में ज्यादा बदलाव नहीं होने वाला है, लेकिन उसके बाद एक सप्ताह के अंदर पंजाब में तापमान 3 डिग्री तक बढ़ जाएगा।