Thursday, September 11, 2025
HomeपंजाबPunjab weather, पंजाब में घने कोहरे का अलर्ट, कल से बदलेगा मौसम

Punjab weather, पंजाब में घने कोहरे का अलर्ट, कल से बदलेगा मौसम

Punjab weather, पंजाब में आज कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। शनिवार रात से ही राज्य के कई जिलों में घना कोहरा छाने लगा। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को पंजाब में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया, लेकिन सोमवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

पंजाब में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता 50 मीटर से भी कम थी। जिसके बाद दिन में अधिकांश समय बादल छाए रहे। जिसके कारण तापमान में गिरावट देखी गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पंजाब में दिन का तापमान 2.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम रहा। लेकिन आने वाले दिनों में तापमान 3 डिग्री तक गिर सकता है। इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा

Weather Update : हरियाणा में अभी ठंड के रंग और देखने को मिलेंगे, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट- बारिश की संभावना

3 फरवरी से सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ
सोमवार, 3 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। यह फरवरी का पहला पश्चिमी विक्षोभ है। जिसका असर पूरे उत्तर भारत में देखने को मिलेगा। 3 से 5 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में 3 और 4 फरवरी को बारिश की संभावना है।

जनवरी महीने की बात करें तो पंजाब में 60 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। जनवरी माह में पंजाब में 20.9 मिमी बारिश होती है, जबकि पूरे माह में 4 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के बावजूद केवल 8.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।

RELATED NEWS

Most Popular